हरदा16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
इंदाैर-बैतूल नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह कुसिया के पास दाे बाइक आमने-सामने टकरा गई। दुर्घटना में दाे बालक सहित 5 लाेग घायल हाे गए। दाे घायलाेंं काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा तीन नर्सिंग हाेम में भर्ती हुए। इसमें दाे बालकाें काे सिर में चाेटें आई है। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद भाेपाल रैफर कर दिया है। हालांकि, पुलिस घायलाें के बयान नहीं ले सकीं है। जानकारी के मुताबिक सीहाेर जिले के नसरूल्लागंज निवासी रामसिंह पिता बिजूलाल गुर्जर (40) के साथ साैरभ पिता अनाेखी (9) और विजय पिता सत्यम (11) बाइक से हरदा की ओर आ रहे थे। इसी दाैरान सुबह करीब 7 बजे हाईवे पर कुसिया के पास उन्हें सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें नसरुल्लागंज निवासी तीन सहित दूसरी बाइक पर सवार खेड़ा निवासी कमरू पिता सिद्दू (35) और पंचम पिता साेहन सिंह (30) घायल हाे गए। खेड़ा निवासी घायलाें काे मामूली चाेटें आई।
दाेनाें काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा नसरुल्लागंज निवासी बालक साैरभ, विजय और रामसिंह काे नर्सिंग हाेम में भर्ती कराया गया। इसमें दाेनाें बालकाें काे सिर में चाेटें आई। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद भाेपाल भेज दिया है।