हरदा जिले के टिमरनी में मंगलवार को एक पति-पत्नी ने शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित बचा लिया। यह घटना जनपद पंचायत टिमरनी के सामने स्थित अंडर ब्रिज के पास हुई। पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश गौड़ के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम में रामविलास करपे और अभिलेश चतुर्वेदी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए पति-पत्नी को रेलवे ट्रैक से हटाया और उन्हें सुरक्षित शासकीय अस्पताल टिमरनी पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई और समय रहते दोनों को बचा लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में उनकी हालत स्थिर है और आगे आवश्यक कानूनी व परामर्शात्मक कार्रवाई की जा रही है।
Source link