रोहित-कोहली को होगा 4 करोड़ का नुकसान! A+ ग्रेड खत्म हुआ तो कितनी सैलरी देगा BCCI?

रोहित-कोहली को होगा 4 करोड़ का नुकसान! A+ ग्रेड खत्म हुआ तो कितनी सैलरी देगा BCCI?


BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव हो सकता है. BCCI एक संशोधित केंद्रीय अनुबंध प्रणाली लागू करने जा रहा है, जिसके तहत ग्रेड ए+ श्रेणी को समाप्त कर दिया जाएगा. बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, यदि शीर्ष बोर्ड इस नए मॉडल को मंजूरी देता है, तो टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रेड बी में रखा जा सकता है.

वर्तमान में टीम इंडिया के 4 स्टार खिलाड़ी A+ ग्रेड में शामिल हैं. विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में A+ केटेगरी में हैं. हालांकि, अब इस ग्रेड को हटाने की पहल चल रही है और यदि ऐसा होता है तो रोहित-कोहली को 4 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है.

B ग्रेड में शामिल होंगे रोहित-कोहली?

Add Zee News as a Preferred Source


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने केंद्रीय अनुबंध संरचना में बदलाव का प्रस्ताव दिया है. समिति ने ए+ श्रेणी (7 करोड़ रुपये) को समाप्त करने और केवल तीन श्रेणियों – ए, बी और सी को ही रखने की सिफारिश की है. रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट में एक्टिव हैं. ऐसे में अगर नए प्रणाली को लागू किया जाता है तो दोनों को B ग्रेड में रखा जा सकता है. हालांकि, वित्तीय बदलावों और बीसीसीआई द्वारा इस नए मॉडल को मंजूरी देने के संबंध में और अधिक स्पष्टता अगली शीर्ष परिषद की बैठक में मिलने की उम्मीद है.

रोहित-कोहली की सैलरी कितनी होगी?

बड़ा सवाल ये है कि अगर खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव होता है और A+ ग्रेड को खत्म कर दिया जाएगा तो विराट कोहली और रोहित शर्मा की सैलरी कितनी होगी? फिलहाल दोनों को बीसीसीआई 7 करोड़ रुपये सालाना सैलरी देता है, लेकिन अगर कोहली-रोहित B ग्रेड में शामिल होते हैं तो RO-KO को 4 करोड़ का नुकसान हो सकता है और दोनों की नई सैलरी 3-3 करोड़ रुपये होगी. 

बता दें कि श्रेणी बी के तहत सालाना 3 करोड़ रुपये का वेतन दिया जाता है, जो रोहित और विराट के मौजूदा सालाना वेतन से 4 करोड़ रुपये कम है. इसलिए, अगर बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अनुबंध के नए मॉडल को मंजूरी देता है, तो विराट कोहली और रोहित शर्मा के वेतन में 57% की कटौती होगी.

ये भी पढ़ें: 17 चौके-छक्के, सबसे तेज शतक… कौन है वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ने वाला ये खिलाड़ी? U19 वर्ल्ड कप में मचाई तबाही

 



Source link