रतलाम में रेलवे क्षेत्र से गिराई अवैध मजार: लक्ष्मणपुरा पीएंडटी कॉलोनी में जेसीबी से कार्रवाई, टीन शेड और जाली जब्त – Ratlam News

रतलाम में रेलवे क्षेत्र से गिराई अवैध मजार:  लक्ष्मणपुरा पीएंडटी कॉलोनी में जेसीबी से कार्रवाई, टीन शेड और जाली जब्त – Ratlam News




रतलाम के लक्ष्मणपुरा पीएंडटी कॉलोनी के रेलवे क्षेत्र में बनाई गई अवैध मजार को बुधवार को हटाया गया। रेलवे और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध मजार पर जेसीबी चला कर तोड़ जगह को समतल कर दिया। अवैध मजार रेलवे के सरकारी मकानों) बीच बना रखी थी। रेलवे के सालों पुराने मकान बने हुए है। उन्हीं में से एक मकान के अंदर किसी ने मजार बना रखी थी। बाद में उस मजार पर पतरे का शेड और जाली लगाकर जगह को कवर कर लिया। रेलवे को दो दिन पूर्व इस मजार के बारे में पता चला। जिला प्रशासन को अवगत कराया। इसके बाद बुधवार सुबह जिला व पुलिस प्रशासन, रेलवे, आरपीएफ, जीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध मजार के अतिक्रमण पर पर जेसीबी चलाकर हटा दिया। पूरे स्थान को समतल कर दिया। जो शेड बनाए गया था उसके पतरे व जाली भी जब्त कर रेलवे अपने साथ ले गया। जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि अवैध निर्माण किया गया था। रेलवे से सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है। जांच की जा रही है। इस दौरान अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एएसपी राकेश खाखा, आरपीएफ कमांडेंट आरके शर्मा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी, थाना औद्योगिक प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन समेत भारी संख्या में पुलिस और रेलवे का बल मौजूद रहा। क्या बोले अधिकारी अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने बताया पिछले दो दिन पूर्व धार्मिक स्ट्रेक्टर बनाकर अतिक्रमण किया गया था। रेलवे ने इसकी सूचना दी थी। कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित ना हो इसके लेकर हम यहां मौजूद रहे है। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि जीआरपी की ओर से सूचना दी गई कि रेलवे क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण कर धार्मिक स्थल का रूप दिया गया था। इसका इफेक्ट शहर में भी पड़ता। मौके पर रहकर निर्माण को पृथक किया है। रेलवे इसकी जांच कर रहा है। देखे कार्रवाई की तस्वीरें…



Source link