Dog Attack: दबे पांव आया कुत्ता, दुकानदार पर पीछे से टूट पड़ा, 23 सेकंड का ये वीडियो डरा देगा!
Sehore News: सीहोर के इछावर शहर में स्ट्रीट डॉग के हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है. मुख्य बाजार में दुकान के बाहर सफाई कर रहे कुनाल नामक दुकानदार पर अचानक एक आवारा कुत्ते ने पीछे से हमला कर दिया. हमले से घबराए दुकानदार ने हाथ में पकड़ी झाड़ू से कुत्ते को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कुत्ते ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया और वह लहूलुहान हो गया. घायल दुकानदार को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे घटना का वीडियो सामने आया है. अब क्षेत्र में दहशत है.