मैदान में उतरेगी मैक्सवेल की टीम.. क्रिकेट में शुरू होगी नई टी20 लीग, स्मिथ-मार्श जैसे दिग्गज आएंगे नजर

मैदान में उतरेगी मैक्सवेल की टीम.. क्रिकेट में शुरू होगी नई टी20 लीग, स्मिथ-मार्श जैसे दिग्गज आएंगे नजर


यूरोप में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) का ऐलान किया गया है. 6 टीमों के बीच खेली जाने वाली इस लीग में ऑनर के तौर पर क्रिकेट और मनोरंजन जगत की हस्तियां जुड़ी हुई हैं. ग्लेन मैक्सवेल की भी एक टीम इस लीग में खेलती नजर आएगी. प्रमुख नामों में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी काइल मिल्स और नाथन मैकुलम भी एक फ्रेंचाइजी के मालिक हैं.

कहां खेली जाएगी ये लीग?

बुधवार को आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि की गई कि स्टीव वॉ और ग्लेन मैक्सवेल ईटीपीएल की फ्रेंचाइजी ओनरशिप का हिस्सा होंगे. यह लीग आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स में खेली जाएगी. इसका उद्देश्य यूरोप में क्रिकेट के स्तर को ऊपर उठाना है. लीग पिछली गर्मियों में लॉन्च होनी थी, लेकिन अब इसे 2026 में शुरू करने की तैयारी है. लीग की तीन फ्रेंचाइजियों में एम्स्टर्डम, बेलफास्ट और एडिनबर्ग हैं. अन्य तीन टीमें अभी बिकनी बाकी हैं. भविष्य में बिकने वाली टीमों के बेस डबलिन, रॉटरडैम और ग्लासगो में होंगे। लीग का पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर के बीच खेला जाना है. 

Add Zee News as a Preferred Source


द हंड्रेड के बाद इस लीग का रोमांच

यह आईसीसी से मान्यता प्राप्त पहली ऐसी टी20 लीग होगी, जो एक से ज्यादा देशों में आयोजित की जाएगी. मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक, यह इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग के फाइनल के करीब 10 दिन बाद शुरू होगी, हालांकि इसके कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) से टकराने की संभावना बनी हुई है. स्टीव वॉ एम्स्टर्डम फ्लेम्स फ्रेंचाइजी के मालिक निवेशक समूह का हिस्सा हैं. इस समूह में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व फील्ड हॉकी महान खिलाड़ी जेमी ड्वायर भी शामिल हैं.



Source link