Last Updated:
Chhatarpur News: वैद्य मुन्ना सेन लोकल 18 को बताते हैं कि उनके पास ऐसे भी मरीज आते हैं, जो देशभर के अस्पतालों में इलाज करा चुके होते हैं लेकिन अंत में थक-हारकर उनके पास ही आते हैं और यहां से एकदम ठीक होकर जाते हैं.
छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर के वैद्य मुन्ना सेन पेट दर्द को चुटकियों में ठीक कर देते हैं. वह यह काम कई साल से कर रहे हैं. लोकल 18 से बातचीत में वह कहते हैं, ‘मैं पेट ठीक करने का काम पिछले 15 साल से कर रहा हूं. ये सेवा फ्री में करता हूं. लोग अपनी समस्या को लेकर मेरे पास आते हैं, तो मैं बिना देर किए अपनी दवा और अनुभव से उनका दर्द ठीक कर देता हूं.’ मुन्ना बताते हैं कि अक्सर लोगों का पेट ज्यादा चलने या वजन उठाने से उखड़ जाता है. साथ ही पेट फूलना, गैस बनना, दर्द होना पेट में सूजन आना, लोग इन समस्याओं को लेकर उनके पास आते हैं. अगर मरीज यहां तक नहीं आ पा रहे हैं, तो फिर वह खुद उनके घर जाकर भी इलाज कर देते हैं.
मुन्ना आगे बताते हैं कि पेट की समस्या अक्सर नसों के खिंचने से होती है. वह मरीज को सबसे पहले सीधा लेटने के लिए कहते हैं, फिर वह पेट की नसों को चेक करते हैं और फिर जाकर इसका इलाज करते हैं. वह बताते हैं कि पेट ठीक करने के लिए वह नसों को भी चेक करते हैं, फिर पेट भी बिठाते हैं. इसके बाद वह खुद दवा बनाकर भी पेट पर बांधते हैं. उन्होंने इस दवा का नाम बताने पर असमर्थता जताई.
अस्पताल न जाकर यहां आते लोग
मुन्ना बताते हैं कि उनके यहां ऐसे भी मरीज आते हैं, जो देशभर के अस्पतालों में घूम चुके होते हैं लेकिन अंत में थक-हारकर उनके पास आते हैं और यहां से बिल्कुल ठीक होकर जाते हैं. लोगों का जब भी पेट उखड़ जाता है, पेट फूल जाता है, पेट में गैस बनती है, पेट दर्द होता है या पेट को लेकर कोई समस्या होती है, तो ऐसे मरीज अस्पताल न जाकर सबसे पहले उनके पास ही आते हैं या उन्हें खुद बुलाते हैं.
पोटली में रखते हैं दवा
मुन्ना आगे बताते हैं कि उनके पास एक पोटली रहती है और इसी पोटली में बहुत सारी दवाई होती हैं. इसी पोटली में सर्पदंश और बिच्छू के डंक के असर को कम करने के लिए दवा भी होती है. इसी में पेट दर्द को ठीक करने वाली दवा भी होती है. अभी तक वह पेट के हजारों मरीजों को ठीक कर चुके हैं. उनके पास से ऐसे मरीज भी ठीक होकर गए हैं, जो बड़े अस्पतालों में इलाज कराकर थक गए थे लेकिन अस्पताल उनके पेट की समस्या ठीक नहीं कर पाए थे.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.