सूर्यकुमार ने किया हर्षित राणा को प्लेइंग XI से बाहर, किसकी वजह से कटा पत्ता

सूर्यकुमार ने किया हर्षित राणा को प्लेइंग XI से बाहर, किसकी वजह से कटा पत्ता


Last Updated:

Harshit rana out of playing xi: भारतीय टीम की नई सनसनी बनकर उभरे हर्षित राणा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में फिफ्टी लगाई थी. अच्छे फॉर्म में होने के बाद भी उनको पहले टी20 मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मौका नहीं दिया.

सूर्यकुमार यादव ने किया हर्षित राणा को प्लेइंग XI से बाहर

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हर्षित राणा काफी चर्चा में रहते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत को हार मिली लेकिन उन्होंने धमाकेदार फिफ्टी ठोक सनसनी फैला दी. हर तरफ जहां उनकी तारीफ हो रही थी तो अगले ही मुकाबले में उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया. कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में हर्षित राणा को मौका नहीं दिया.

बतौर ऑलराउंडर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने तीन सीनियर खिलाड़ियों को मौका दिया. हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं. अक्षर पटेल टीम में स्पिनर ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे. इन सबके बीच कोच और कप्तान ने फॉर्म में चल रहे हर्षित राणा को बाहर रखने का फैसला लिया.





Source link