Last Updated:
Daryl Mitchell Displaces Virat Kohli in ICC Rankings: डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में दो शतक जड़कर न्यूजीलैंड को ऐतिहासिक जीत दिलाई . इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 1 की कुर्सी हासिल कर विराट कोहली को पीछे धकेल दिया है.
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार सेंचुरी जमाकर धमाका कर दिया. इस प्रदर्शन के बल पर उन्होंने अपनी टीम के पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीतने में मदद की. इसका इनाम उनको आईसीसी की तरफ से मिला है. मिचेल आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर से टॉप पर जगह बना ली है. बुधवार को जारी ताजा अपडेट में मिचेल 845 अंकों के साथ नंबर 1 पर पहुंच गए हैं, जबकि विराट कोहली (795) दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. ये दोनों बाकी खिलाड़ियों से काफी आगे हैं, जिसमें इब्राहिम जादरान, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और बाबर आजम शामिल हैं.
यह दूसरी बार है जब मिचेल ने वनडे क्रिकेट में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की है. इससे पहले नवंबर में वह सिर्फ तीन दिन के लिए टॉप पर रहे थे, जिसके बाद भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था. हाल ही में मिचेल ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को ऐतिहासिक 2-1 वनडे सीरीज जीत दिलाई. भारत के खिलाफ अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक जड़ा. अब वह भारत में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में सिर्फ एबी डिविलियर्स (पांच) से पीछे हैं.
रोहित शर्मा की वनडे रैंकिंग कितनी
मिचेल ने अब तक अपने 54 वनडे पारियों में कभी भी शून्य पर आउट नहीं हुए हैं. यह इतिहास में दूसरी सबसे लंबी पारी है, उनसे आगे केवल केपलर वेसल्स हैं, जो अपने पूरे 105 वनडे करियर में कभी भी शून्य पर आउट नहीं हुए. मिचेल और कोहली के बाद अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 764 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा से जगह बदल ली है, जो अब 757 अंकों के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं.
Virat Kohli’s reign as the No.1 ODI batter is over as an in-form New Zealander rises to the top 😲