Ujjain Mahakal: महाकाल के भक्तों के लिए नई वेबसाइट शुरू, ऑनलाइन मिलेंगे कई तरह के लाभ, जानें खास बात

Ujjain Mahakal: महाकाल के भक्तों के लिए नई वेबसाइट शुरू, ऑनलाइन मिलेंगे कई तरह के लाभ, जानें खास बात


Last Updated:

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के भक्तों के लिए एक और खुशखबरी है. श्रद्धालुओं की सुविधा एवं डिजिटल सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की नवीन अधिकारिक वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in का शुभारंभ किया गया. जानें इसकी खास बातें…

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहता है. श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा के लिए समय-समय पर कई बदलाव करती है. इसी कड़ी में श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा के लिए मंदिर समिति ने एक नए लिंक की शुरुआत की है.

उज्जैन

बता दें कि 14 जनवरी 2026 को श्री महाकालेश्वधर मंदिर प्रबंध समिति की नवीन अधिकारिक वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in का शुभारंभ किया गया. यह वेबसाइट नवीन, आधुनिक, सुरक्षित एवं पूर्णतः श्रद्धालु-केन्द्रित स्वरूप में विकसित की गई है.

उज्जैन

नवीन वेबसाइट का निर्माण शासकीय Gov डोमेन पर किया गया है, जिससे यह अधिक प्रामाणिक, सुरक्षित एवं विश्वसनीय बताई जा रही है. दावा किया जा रहा कि शासकीय पहचान के कारण इस पर श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों का विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उज्जैन

यह नवीन वेबसाइट के प्रमुख लाभ की अगर बात करें तो इसमें देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक एवं सहज डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया गया है. जिसमें मध्य प्रदेश शासन की डिजिटल गवर्नेंस, पारदर्शिता एवं ई-सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रदर्शन प्रस्तुत है.

उज्जैन

मध्यप्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ करना, भविष्य में और अधिक उन्नत डिजिटल सेवाएँ जोड़े जाने की संभावना के लिए भी यह वेबसाईट काम आएगी.

उज्जैन

इतना ही नही अगर इस वेबसाइट सेवा की बात करें तो यह साइड श्रद्धांलु के लिए बेहद कारगर साबित होंगी. इस वेबसाइड मे मंदिर परिसर की जानकारी के साथ कई लाभ मिलेंगे. जिसमें प्रमुख ऑनलाइन सेवाएं कुछ इस प्रकार हैं. शीघ्र दर्शन बुकिंग, भस्म आरती बुकिंग, पूजन बुकिंग, अतिथि निवास बुकिंग, ऑनलाइन दान सुविधा रहेगी.

उज्जैन

ज्ञान एवं सूचना आधारित सामग्री की बात करे तो उज्जैन नगरी की प्राचीन ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता इसमें देखने को मिलेगी, जो भी श्रद्धालु देश-विदेश मे भेठकर महाकाल मंदिर की जानकारी इस वेबसाइट के माध्यम से ले सकता है.

उज्जैन

श्री महाकालेश्वर मंदिर का विस्तृत एवं प्रमाणिक इतिहास महाकाल मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों की जानकारी रहेगी. उज्जैन में स्थित प्रमुख छोटे-बड़े मंदिरों का विवरण,<br />धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण तथ्यों का समावेश किया गया है. नवीन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालुओं को एक ही मंच पर समस्त आवश्यक जानकारियां एवं सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन अनुभव और अधिक सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनेगा.

homemadhya-pradesh

महाकाल के भक्तों के लिए नई वेबसाइट शुरू, ऑनलाइन मिलेंगे कई तरह के लाभ, जानें



Source link