Bike collided with railing on highway bridge and fell down, two injured | हाईवे पुल पर बाइक रेलिंग से टकराकर नीचे गिरी, दो घायल

Bike collided with railing on highway bridge and fell down, two injured | हाईवे पुल पर बाइक रेलिंग से टकराकर नीचे गिरी, दो घायल


दतिया20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुल से नीचे गिरे युवकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते।

  • ग्वालियर-झांसी हाईवे पुल की घटना, दोनों घायल झांसी रैफर

झांसी चुंगी पर बने ग्वालियर-झांसी हाईवे पुल पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई जिससे बाइक चालक और उसके पीछे बैठा युवक पुल की रेलिंग फांदकर लगभग 30 फीट नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे की बताई गई। सूचना मिलने डायल-100 मौके पर पहुंची और घायलों को सीधे जिला अस्पताल पहुंचाया।

लेकिन दोनों की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार झांसी निवासी वकील पुत्र चुम्मन साहू अपने दोस्त आसिफ पुत्र अनवर खान के साथ मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे झांसी से डबरा जा रहा था। दोनों जैसे ही ग्वालियर-झांसी हाईवे पुल पर पहुंचे तभी बाइक की रफ्तार अधिक होने पर अनियंत्रित हो गई और सीधे पुल के किनारे पर बनी रेलिंग से टकरा गई।

जिससे बाइक चालक वकील साहू और पीछे बैठा आसिफ खान पुल की रेलिंग फांदकर नीचे सर्विस रोड पर गिर पड़े। दोनों के हाथ पैर, सिर, पेट में गहरे घाव बन गए और खून की धारा लग गई। जानकारी मिलने पर डायल-100 मौके पर पहुंची। पायलट गौरव दोहरे और कालूराम ने दोनों घायलों को डायल-100 से जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को झांसी रैफर कर दिया गया। जहां उनकी स्थिति चिंताजनक है।



Source link