भगवान हनुमान आदिवासी थे… नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छेड़ी नई बहस

भगवान हनुमान आदिवासी थे… नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छेड़ी नई बहस


Last Updated:

Opposition Leader Umang Singhar Statement: सेंधवा में आदिवासी कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी और आरएसएस पर आदिवासियों को हिंदू बनाने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री मोदी पर भी आदिवासियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. क्या है पूरा मामला, जानिए…

Opposition Leader Umang Singhar Statement: भोपाल में सेंधवा में आदिवासी कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान ने राजनीतिक सियासत को गरम कर दिया है. उमंग सिंघार ने कहा कि भगवान हनुमान और राम की वानर सेना आदिवासी थे और भगवान राम की जीत में आदिवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस हमेशा आदिवासियों को हिंदू बनाने की बात करते हैं, जबकि आदिवासियों की अपनी संस्कृति और रीति-रिवाज हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुस्तानी होने के साथ-साथ हम आदिवासी भी हैं और आदिवासी सूरज, गाय और फसल की पूजा करते हैं. उमंग सिंघार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वे हनुमान की पतंग उड़ा रहे हैं, यानी आदिवासियों की अनदेखी कर रहे हैं.



Source link