बांग्लादेश सरकार ने खिलाड़ियों की बुलाई आपात बैठक, आज होगा T20 WC पर फैसला

बांग्लादेश सरकार ने खिलाड़ियों की बुलाई आपात बैठक, आज होगा T20 WC पर फैसला


Last Updated:

T20 World Cup Bangladesh Cricket Controversy: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अपना फैसला फाइनल करने के लिए एक दिन का समय दिया है. अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने रुख पर कायम रहता है तो स्कॉटलैंड उनकी जगह ले सकता है. आईसीसी ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश के मैच किसी हाल में भारत के खिलाफ नहीं होंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई का विवाद

नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर आज बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार और राष्ट्रीय क्रिकेटरों की आपातकाल बैठक बुलाई गई है. अब जब ये तय हो चुका है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर शिफ्ट नहीं करेगा तो बीसीबी की बेचैनी बढ़ चुकी है. इसी के मद्देनजर बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल आज दोपहर 3 बजे एक होटल में क्रिकेटर्स के साथ बैठक करेंगे और उन्हें विश्व कप में टीम की भागीदारी को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट करेंगे. आपको मालूम होगा कि विश्व कप सात फरवरी से भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है.

21 को आना था फैसला, बांग्लादेश को मिली आज भर की मोहलत
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड लगातार इस बात की दलील दे रहा है कि उसके प्लेयर्स भारत में सुरक्षित नहीं है इसलिए टी-20 विश्व कप में उसके मैच श्रीलंका या किसी तीसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया जाए. आईसीसी लगातार उस मांग को खारिज करता आया है. इस मामले में फैसला 21 जनवरी को आना था, लेकिन बांग्लादेश को सोचने के लिए एक और दिन की मोहलत दी गई है. अगर बांग्लादेश का अड़ियल रवैया बरकरार रहता है तो उनकी टीम की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट रिप्लेस कर दिए जाएगा. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेशी क्रिकेटर गतिरोध को समाप्त करने के उपायों पर चर्चा करने के साथ-साथ सरकार को अपने विचार भी बता सकते हैं.

बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने कहा कि उन्हें आईसीसी से किसी चमत्कार की उम्मीद है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत में क्रिकेटरों के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षित नहीं है. उन्होंने आगे कहा:

मैं आईसीसी से किसी चमत्कार की उम्मीद कर रहा हूं. विश्व कप में कौन नहीं खेलना चाहता? बांग्लादेश के खिलाड़ी विश्व कप खेलना चाहते हैं. बांग्लादेश सरकार चाहती है कि बांग्लादेश विश्व कप खेले, लेकिन हमें नहीं लगता कि भारत हमारे खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित है. कोई भी सरकार निर्णय लेते समय केवल खिलाड़ियों का ही नहीं, बल्कि सभी का ध्यान रखती है.

16 में से 14 देश बांग्लादेश के खिलाफ
आईसीसी ने बुधवार को बांग्लादेश के विश्व कप ग्रुप मैच की मेजबानी भारत से बाहर करने के अनुरोध पर मतदान के लिए बोर्ड की बैठक आयोजित की. विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार 16 पूर्ण सदस्यों में से केवल दो ने बांग्लादेश के पक्ष में मतदान किया, जबकि 14 वोट बांग्लादेश के विरोध में पड़े. बांग्लादेश अपने मैच कोलकाता में और एक मुंबई में खेलेगा.

बांग्लादेश ने मना किया तो स्कॉटलैंड खेलेगा वर्ल्ड कप
कहा जाता है कि बांग्लादेश क्लब ने आयरलैंड के साथ ग्रुप बदलने का सुझाव दिया है. आयरलैंड ग्रुप बी में सह-मेजबान श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, ओमान और जिम्बाब्वे के साथ है. हालांकि खबरों के अनुसार श्रीलंका अभी अपने ग्रुप में कोई बदलाव करने के खिलाफ है. आईसीसी का कहना है कि इतने देर से कार्यक्रम में बदलाव करना संभव नहीं है और सुरक्षा जोखिम की पुष्टि के अभाव में मैचों में बदलाव करना भविष्य के वैश्विक आयोजनों के लिए एक खराब उदाहरण सेट होगा.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

बांग्लादेश सरकार ने खिलाड़ियों की बुलाई आपात बैठक, आज होगा T20 WC पर फैसला



Source link