नर्मदा का पानी फिर पहुंचा भागीरथपुरा, डर या भरोसा? कैमरे पर बोले लोग- अब पी रहे हैं पानी या नहीं?

नर्मदा का पानी फिर पहुंचा भागीरथपुरा, डर या भरोसा? कैमरे पर बोले लोग- अब पी रहे हैं पानी या नहीं?


Last Updated:

Bhagirathpura Water Supply: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. इलाके के करीब 30 प्रतिशत हिस्से में नर्मदा की नई पाइपलाइन से पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है. जहां पानी पहुंच रहा है, वहां लोग नगर निगम के पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं. अब कैसे हैं हालात, आइए जान लेते हैं…

Bhagirathpura Water Supply: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण मचे हाहाकार के बाद अब धीरे-धीरे हालात पटरी पर लौटते दिख रहे हैं. करीब 30 प्रतिशत हिस्से में पानी की सप्लाई शुरु कर दी गई है. वहीं, नगर निगम के कर्मचारी भी लोगों को पाइपलाइन के पानी इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन जिन लोगों के घर तक यह पानी पहुंच रहा है क्या वह इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं, क्या है इसकी हकीकत. भागीरथपुरा के उस हिस्से में पहुंची जहां नर्मदा की नई पाइपलाइन डल चुकी है और नगर निगम पानी की सप्लाई सुचारु रूप से शुरू कर चुका है. यहां शारदा देवी ने बताया कि 2 दिन से लोग नगर निगम का पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं और पानी एकदम साफ आ रहा है. हालांकि, एहतियात के तौर पर वह लोग इसे उबालकर ही पी रहे हैं उनके घर में भी लोग बीमार हुए थे लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है.

क्या कहना है आम लोगों का
जब हमने लोगों से पूछा कि क्या अभी उनके मन में किसी तरह का पानी को लेकर डर है. तो तभी आवाज में ही सही लेकिन उन्होंने सतर्कता की बात कही. भागीरथपुरा में ही रहने वाली उर्मिला कच्छावा ने कहा कि पानी बिल्कुल साफ आ रहा है और वह इसी पानी का इस्तेमाल खाना और पीने के लिए कर रहे हैं. अब मन में किसी तरह का डर नहीं है. नगर निगम के कर्मचारी खुद आकर पहले टेस्ट करते हैं उसके बाद हमें इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. हमने इलाके के कई लोगों से बात की और सभी का कहना था कि पानी अब साफ आ रहा है. पीने पर भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो रही है. हालांकि, अब भी एहतियातन कई लोग पानी उबालकर ही पी रहे हैं.‌ भागीरथपुरा का यह इलाका है जहां नर्मदा की पाइपलाइन का काम पहले ही हो चुका है और पानी की नई पाइपलाइन में ही पानी की सप्लाई की जा रही है.

नई पाइपलाइन का काम हो रहा
हालांकि, भागीरथपुरा का बड़ा हिस्सा अभी अलग-अलग जगह से खुला हुआ है जहां नई पाइपलाइन डालने का काम तेजी से हो रहा है. इस पूरे इलाके का पीने के पानी का सहारा अभी केवल टैंकर ही है. जबकि कई लोग बाहर से महंगे दाम पर पानी खरीद कर RO वाला पानी पी रहे हैं. यहां अब तक दूषित पानी की वजह से 25 लोगों की मौत हो चुकी है. पानी के सैंपल की टेस्टिंग में कई जानलेवा बैक्टीरिया सामने आए थे. जिसके बाद पुरानी पाइपलाइन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है जबकि नई पाइपलाइन को पूरे इलाके में चालू होने में समय लगेगा.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

भागीरथपुरा में नर्मदा जल सप्लाई बहाल, लोगों ने कैमरे पर बताई सच्चाई



Source link