Tata Motors ने इंडियन ऑटो मार्केट में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान Tata Tigor के फ्लीट वर्जन को नए अवतार में पेश किया है. कंपनी ने Tata XPRES नाम से इस मॉडल को टैक्सी और कमर्शियल वाहन सेगमेंट के लिए लॉन्च किया है, जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है. इसकी शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है, जो टैक्सी ऑपरेटर्स के लिए एक किफायती और विश्वसनीय विकल्प साबित हो सकती है.
XPRES मॉडल Tata Tigor पर बेस्ड है, लेकिन इसे विशेष रूप से फ्लीट और टैक्सी मार्केट के लिए डिजाइन किया गया है. कंपनी का दावा है कि ये भारत की नंबर 1 सेलिंग ईवी फ्लीट कार है, लेकिन अब पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट के साथ इसे और मजबूत किया गया है. बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और बड़े बूट स्पेस के साथ इसे उतारा गया है.
डिजाइन डिटेल
इसे नया पियानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल, बॉडी कलर्ड बंपर, पियानो ब्लैक ट्रंक लिड गार्निश, 3D हेडलैंप, रेड लेंस टेल लैंप, हाई माउंटेड LED स्टॉप लैंप और प्रीमियम पियानो ब्लैक ORVMs शामिल हैं. इंटीरियर में डोर पॉकेट स्टोरेज, ग्लव बॉक्स में टेबलेट स्टोरेज, प्रीमियम डुअल-टोन इंटीरियर्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फुल फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री, गियर शिफ्ट डिस्प्ले, सेंट्रल रूफ लैंप, ट्रिप मीटर, एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी, डिस्टेंस टू एम्प्टी और डोर ओपन/की इन रिमाइंडर जैसे फीचर्स हैं.
सेफ्टी और फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की लिस्ट काफी मजबूत है. इसमें ABS विथ EBD और CSC, ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग्स, ISOFIX, इंजन इमोबिलाइजर, सीट बेल्ट रिमाइंडर (सभी सीट्स), सीट बेल्ट विथ प्रीटेंशनर्स और लोड लिमिटर्स, 3-पॉइंट ELR सीट बेल्ट्स (सभी सीट्स), रियर पार्किंग सेंसर और स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक्स शामिल हैं. सीएनजी वेरिएंट में माइक्रो स्विच और लीक डिटेक्शन जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स हैं.
कम्फर्ट और कन्वीनियंस में सेगमेंट-फर्स्ट 70L ट्विन-सिलेंडर सीएनजी, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्पेशियस केबिन, फ्रंट पावर विंडो, इलेक्ट्रिक पावर और टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग, फ्रंट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, फ्रंट और रियर पावर आउटलेट, सेंट्रल लॉकिंग विथ रिमोट कीलेस एंट्री, कोलैप्सिबल ग्रैब हैंडल्स और मैनुअल HVAC है. इसे मात्र प्रिस्टीन व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है.
इंजन और परफॉरमेंस
Tata XPRES में लगा 1.2L रेवोट्रॉन इंजन पेट्रोल मोड में 86 PS पावर और 113 Nm टॉर्क जनरेट करता है, जबकि सीएनजी मोड में 75.5 PS पावर और 95 Nm टॉर्क मिलता है. दोनों वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड है. ये इंजन पावरफुल और प्रूवन है, जो लंबी दूरी की राइड्स के लिए परफेक्ट है.
बूट स्पेस के मामले में XPRES सेगमेंट में बेस्ट है. पेट्रोल वेरिएंट में 419L का बूट स्पेस मिलता है, जबकि सीएनजी में 227L है, जो ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी की वजह से संभव हुआ. फ्यूल टैंक कैपेसिटी पेट्रोल में 35L और सीएनजी में 70L (वॉटर कैपेसिटी) है. टायर साइज 175/65 R14 है और स्पेयर टायर 155/80 R13 के हैं.
वारंटी डिटेल
वारंटी की बात करें तो इंजन/ट्रांसमिशन पर 3 साल/1,00,000 km और एक्सटेंडेड 5 साल/1,80,000 km की वारंटी मिलती है. Tata Motors का कहना है कि ये गाड़ी टैक्सी ऑपरेटर्स के लिए परफेक्ट है, क्योंकि सीएनजी वेरिएंट में कम रनिंग कॉस्ट और पेट्रोल में बेहतर परफॉर्मेंस का बैलेंस है. बाजार में ये मारुति डिजायर टूर एस और हुंडई एक्सेंट प्राइम जैसे कॉम्पिटिटर्स से मुकाबले करेगी.