जियो शेर! बिना अंडा-मांस, घी-दूध से बना दी फौलादी बॉडी, अब पहलवान कर रहा गजब

जियो शेर! बिना अंडा-मांस, घी-दूध से बना दी फौलादी बॉडी, अब पहलवान कर रहा गजब


Last Updated:

पहलवान प्रियदर्शन ने शाकाहारी डाइट के दम पर ही बड़े-बड़े खिलाड़ियों को धूल चटाई है। वह एक दिन की डाइट में चार लीटर दूध और 300 ग्राम घी तक खा लेते हैं। हाल ही में छतरपुर जिले के बारीगढ़ में दंगल का आयोजन किया गया था जिसमें प्रियदर्शन ने भी कुश्तियां लड़ी और 5000 रुपए का इनाम भी जीता.

Vegetarian Wrestler Diet: भारत में कुश्ती हमेशा से ही एक लोकप्रिय खेल रहा है। भारत के पास योगेश्वर दत्त, सुशील कुमार, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक जैसे पहलवान रहे हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। आज हम आपको बताने वाले हैं पहलवान प्रियदर्शन की कहानी, जिन्हें कुश्ती अपने परिवार से मिली और उन्होंने बड़े-बड़े दंगल में विरोधियों को चित कर दिया। आइए जानते हैं, इस पहलवान की डाइट क्या है?

बचपन से ही सीखी कुश्ती
उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले प्रियदर्शन बताते हैं कि मैं बचपन से ही कुश्ती लड़ रहा हूं, क्योंकि मेरे घर में पहले से ही पहलवानी की जाती थी और यह मुझे विरासत में मिली है. वह आगे कहते हैं कि हमारे गांव में ही दंगल लगता था तो वहीं जाकर लड़ते थे. बचपन से ही कुश्ती लड़ने लगा था, उसके बाद शौक बढ़ता गया. धीरे-धीरे यह शौक करियर ही बन गया. यूपी के अलावा मप्र, हरियाणा, जहां भी दंगल होता है वहां कुश्ती लड़ने जरूर जाता हूं.

छतरपुर के बारीगढ़ दंगल में प्रियदर्शन ने जीते 5000 रुपए
प्रियदर्शन बताते हैं कि मैं छतरपुर के बारीगढ़ के दंगल में हर साल आता हूं. इस बार भी आया हूं और 5000 रुपए की प्राइज मनी भी जीत गया हूं. मुझे दांव पेंच तो बहुत सारे आते हैं लेकिन जो कुश्ती के दौरान लग जाता है वही मुख्य हो जाता है. प्रियदर्शन कहते हैं कि टांग मारना और नीचे से घिस्सा धरना उनके पसंदीदा दांव-पेंच हैं। आज की कुश्ती में दिल्ली के पहलवान को हराया है।

शुद्ध शाकाहारी आहार लेते हैं प्रियदर्शन
प्रियदर्शन बताते हैं कि पहलवानों की डाइट तो तगड़ी होती है. पहलवान तो शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होते हैं लेकिन मैं शुद्ध शाकाहारी पहलवान हूं और मेरी डाइट भी शाकाहारी ही है. मैं एक दिन में चार लीटर दूध पी लेता हूं. साथ ही पाव से लेकर 300 ग्राम घी भी खा लेता हूं, लेकिन रोटियां सिर्फ चार ही खाता हूं. इसके अलावा बादाम, दालें, सब्जी, मुनक्का, पिस्ता और लड्डू सब खाता हूं लेकिन मांसाहारी नहीं हूं यानी कि मैं अंडा भी नहीं खाता हूं.

प्रियदर्शन बताते हैं मेरी डाइट का यही राज है और इसी से मैंने अपने शरीर को हट्टा-कटा बना रखा है. पहलवानों की डाइट भारी भरकम होनी जरूरी है. अगर पहलवान खाएंगे नहीं तो फिर वह सामने वाले पहलवान को भी नहीं हरा पाएंगे.

यह भी पढ़ें:

homemadhya-pradesh

जियो शेर! बिना अंडा-मांस, घी-दूध से बना दी फौलादी बॉडी, अब पहलवान कर रहा गजब



Source link