सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एमआईजी कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने सूने मकान में सेंध लगाई। चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। अलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नकद रुपए निकाल लिए। इसी बीच मकान मालिक का बेटा पहुंच गए। वे घर के अंदर जाने लगे तो बदमाश नजर आए। उन्होंने पीछा किया तो चाकू दिखाकर आरोपी फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। एफएसएल टीम वारदात स्थल पर साक्ष्य जुटा रही है। मकान मालिक कल्पना रावत ने बताया कि वे एमआईजी कॉलोनी के मकान नंबर-8 में रहती हैं। शुक्रवार को बेटे का इलाज कराने के लिए अस्पताल गई थी। इलाज कराने के बाद वापस घर लौटकर पहुंची तो घर के दरवाजे पर एक युवक खड़ा था। मैन गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो अंदर के दरवाजे को ताला टूटा था। अंदर देखा तो दो युवक भागे। इसी दौरान बेटे अजय रावत ने बदमाशों का पीछा किया। तभी आरोपियों ने चाकू दिखाकर बेटे को डराया और भाग गए। एक बदमाश बाइक से और दो पैदल भागे है। वारदात की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। नकद और गहने लेकर भागे चोर
अजय रावत ने बताया कि घर में रखे करीब ढाई से तीन लाख रुपए और सोने-चांदी के गहने चोर लेकर भागे है। वारदात करने वाले तीन आरोपी थे। उनके हाथ में हथियार थे। चाकू के अलावा कट्टा भी लिए थे। मैंने पीछा किया तो उन्होंने चाकू दिखाया। मैं डर के कारण पीछे हट गया और वे भाग गए।
Source link