IND vs NZ: 24 गेंद और 53 रन.. अर्शदीप सिंह का अनचाहा अर्धशतक, न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने लगा दिया धब्बा

IND vs NZ: 24 गेंद और 53 रन.. अर्शदीप सिंह का अनचाहा अर्धशतक, न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने लगा दिया धब्बा


IND vs NZ: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबला बुरा सपना साबित हुआ. पारी की शुरुआत ही शर्मनाक रिकॉर्ड से हो गई. जसप्रीत बुमराह रेस्ट पर थे और पहला ओवर अर्शदीप सिंह के खाते आ गया. न्यूजीलैंड ने इसका पूरा फायदा उठाया और अर्शदीप को आड़े हाथों ले लिया. रायपुर में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया इस मैच में दो बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतरी. 

अर्शदीप की खराब शुरुआत

न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे और टिम सीफर्ट ओपनर्स के तौर पर उतरे. अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में ही दोनों हावी नजर आए. पहले ओवर में 18 रन अर्शदीप सिंह ने लुटा दिए. ये टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा फेंका गया सबसे महंगा पारी का पहला ओवर साबित हुआ. इससे पहले टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी साल 2022 में पारी के पहले ओवर में 18 रन लुटा दिए थे.

Add Zee News as a Preferred Source


अर्शदीप के 2 ओवर में 36 रन

पहले ओवर में 18 रन लुटाने के बाद जब अर्शदीप दूसरे ओवर में कमबैक की उम्मीद लेकर उतरे तो यहां भी बेरहम बल्लेबाजी देखने को मिली. अर्शदीप की शुरुआती दो गेंद पर दो रन आए जबकि इसके बाद लगातार चार चौके देखने को मिले. इस ओवर में भी 18 रन आ गए. 16वें ओवर में अर्शदीप सिंह को राहत मिली क्योंकि इस ओवर में महज चार रन देखने को मिले. क्योंकि तब न्यूजीलैंड के 5 विकेटों से स्थिति बदल चुकी थी. हालांकि, 8 ओवर में ही कीवी टीम ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया था. 

ये भी पढ़ें.. अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के यंगिस्तान का अलर्ट, ग्रुप-ए का बना किंग

आखिरी ओवर भी खराब

20वें ओवर में गेंद अर्शदीप के हाथों में थमाई गई. मिचेल सैंटनर और जैकरी फॉक्स ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए. अर्शदीप सिंह ने इस ओवर में 2 चौके, एक छक्का दो सिंगल और एक वाइड के जरिए 17 रन खर्च किए. कीवी टीम की तरफ से सैंटनर ने 27 गेंद में 47 रन की आतिशी पारी खेली. इस पारी की बदौलत कीवी बोर्ड ने बोर्ड पर 208 रन टांग दिए. टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही क्योंकि दोनों ओपनर्स 6 के स्कोर पर ही आउट हो गए. 



Source link