दमोह के जटाशंकर धाम में हुआ महादेव लगन उत्सव: दो कॉलोनियों से आई भगवान की लगन; महाशिवरात्रि पर मंदिर से निकलेगी बारात – Damoh News

दमोह के जटाशंकर धाम में हुआ महादेव लगन उत्सव:  दो कॉलोनियों से आई भगवान की लगन; महाशिवरात्रि पर मंदिर से निकलेगी बारात – Damoh News




दमोह शहर के आस्था के केंद्र श्री जटाशंकर धाम में शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर भगवान महादेव का लगन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मांगलिक उत्सव में शहर के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह की रस्मों के साक्षी बने। दो कॉलोनियों से आई भगवान की लगन जटाशंकर मंदिर के पुजारी पंडित मोनू पाठक ने बताया कि परंपरा के अनुसार भगवान महादेव की लगन दो अलग-अलग स्थानों से आती है। शुक्रवार शाम जटाशंकर कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी के श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ भगवान की लगन लेकर मंदिर पहुंचे। इसके बाद विद्वान पंडितों की मौजूदगी में विधि-विधान से भगवान जटाशंकर और माता पार्वती की लगन लिखी गई। आकर्षक श्रृंगार और भक्ति का माहौल उत्सव के दौरान भगवान जटाशंकर का विशेष और आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इंदिरा कॉलोनी, एसपीएम नगर, ऑफिसर्स कॉलोनी सहित शहर के विभिन्न इलाकों से लोग अपने परिवार के साथ इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने पहुंचे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पूरा मंदिर परिसर शिव भक्ति के रंग में डूबा नजर आया। महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य बारात लगन उत्सव संपन्न होने के साथ ही अब मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। पुजारी जी ने बताया कि आने वाली महाशिवरात्रि पर जटाशंकर धाम से भगवान महादेव की विशाल बारात निकाली जाएगी। इस बारात में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।



Source link