नीमच में दिनदहाड़े 3 तोले सोने की चेन झपटी: पता पूछने के बहाने महिला को रोका; 4.30 लाख की चेन झपटकर बाइक से भागा बदमाश – Neemuch News

नीमच में दिनदहाड़े 3 तोले सोने की चेन झपटी:  पता पूछने के बहाने महिला को रोका; 4.30 लाख की चेन झपटकर बाइक से भागा बदमाश – Neemuch News


नीमच शहर के सुरक्षित माने जाने वाले कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चेन स्नेचिंग की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नगर पालिका से कलेक्टोरेट जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक शातिर बदमाश ने एक महिला को अपनी बातों में उलझाया और गले से करीब 3 तोले सोने की

.

परिचित से मिलने रुकीं थी

जानकारी के अनुसार, विजय टॉकीज चौराहा क्षेत्र की रहने वाली अरुणा जैन अपनी स्कूटी से कहीं जा रही थीं। शाम करीब चार बजे अल्कोलाइट कॉलोनी के पास उन्होंने अपनी परिचित लक्ष्मी जाट को देखा और उनसे बात करने के लिए अपनी स्कूटी रोक दी। दोनों महिलाएं अभी बात कर ही रही थीं कि पीछे से एक काली बाइक पर सवार युवक वहां आकर रुका।

बातों में उलझाया और मार दिया झपट्टा

बदमाश ने बहुत ही शातिराना ढंग से अरुणा जैन से किसी रास्ते का पता पूछना शुरू किया। अरुणा जैसे ही उसे रास्ता बताने के लिए मुड़ी, बदमाश ने बिजली जैसी फुर्ती दिखाते हुए उनके गले पर झपट्टा मारा और करीब 4.30 लाख की सोने की चेन खीची। जब तक महिलाएं शोर मचाती, आरोपी अपनी तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गया।

चेहरे पर बंधा था कपड़ा, पुलिस ने की घेराबंदी

पीड़िता ने बताया कि बदमाश ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए और तुरंत कैंट पुलिस को सूचना दी गई। वारदात की गंभीरता को देखते हुए कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने शहर के सभी निकास रास्तों पर नाकेबंदी करवा दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी का सुराग लगाया जा सके।

पुलिस अलर्ट, आरोपी की तलाश के लिए टीम बनाई

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी अलर्ट भेज दिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।



Source link