इशान किशन पर गुस्सा हुए सूर्यकुमार, बोले- नहीं पता उसने दोपहर में क्या खाया

इशान किशन पर गुस्सा हुए सूर्यकुमार, बोले- नहीं पता उसने दोपहर में क्या खाया


Last Updated:

Suryakumar Yadav angrily on Ishan Kishan: सूर्यकुमार यादव ने दूसरा टी20 मैच जीतने के बाद कहा कि जब उन्हें पावरप्ले में इशान किशन स्ट्राइक नहीं दे रहे थे, तब उन्हें बहुत गुस्सा आया. सूर्यकुमार ने नाबाद 82 रन की पारी खेली जबकि इशान ने 76 रन बनाए.

सूर्यकुमार यादव को इशान किशन पर आया गुस्सा.

नई दिल्ली. भारत की न्यूजीलैंड पर दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव और इशान किशन का अहम रोल रहा.दोनों बल्लेबाजों ने मुश्किल समय में शानदार पारी खेलकर भारत के यादगार जीत दिलाई. हालांकि बल्लेबाजी के दौरान सूर्यकुमार साथी बल्लेबाज इशान किशन पर गुस्सा हो गए. टीम इंडिया पावरप्ले के अंदर अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी. भारतीय कप्तान चाहते थे कि इस दौरान इशान उन्हें स्ट्राइक दें.लेकिन इशान खुद चौके और छक्के लगाए जा रहे थे और सूर्यकुमार को स्ट्राइक नहीं दे रहे थे. इसपर सूर्या को गुस्सा आ गया.मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने बैटिंग के दौरान की एक एक बात बताई.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार भी इशान की पारी से खासे प्रभावित दिखे. उन्होंने चुटिले अंदाज में कहा, ‘मुझे नहीं पता इशान ने दोपहर के खाने में क्या खाया था, लेकिन मैंने कभी किसी बल्लेबाज को छह रन पर दो विकेट गिरने के बाद पावरप्ले में 60 से ज़्यादा रन बनाते नहीं देखा. यही हम अपने बल्लेबाज़ों से चाहते है कि वे खुलकर अपने मुताबिक खेले.’ उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं पावरप्ले में उनसे स्ट्राइक न मिलने पर थोड़ा नाराज भी था, लेकिन बाद में मैं हालात के मुताबिक खुद को ढाल पाया. नेट सत्र में मेरी बल्लेबाजी अच्छी रही है, इस श्रृंखला से पहले विश्राम भी मिला है.’

सूर्यकुमार यादव को इशान किशन पर आया गुस्सा.

कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 82) और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ इशान किशन (76) की आक्रामक पारियों के दम पर भारत ने 5 मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को रिकॉर्ड 28 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया. बल्लेबाजी के लिए आसान परिस्थितियों में न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 208 रन पर रोकने के बाद भारत ने महज 15.2 ओवर में तीन विकेट पर रन के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. भारत ने 28 गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 से अधिक रन का पीछा करते हुए सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था जिसने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 24 गेंद शेष रहते 205 रन के लक्ष्य को हासिल किया था.

ईशान किशन ने दूसरे टी20 में खेली अर्धशतकीय पारी

भारतीय कप्तान ने बल्लेबाजी के लिए आसान परिस्थितियों में न्यूजीलैंड का 208 रन पर रोकने पर गेंदबाजों की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार था. जब न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 110 रन बना लिए थे तब मुझे लगा था कि स्कोर 230 के आसपास जाएगा, लेकिन सभी गेंदबाजों ने जिम्मेदारी ली और वापसी कराई. मैं इस समय टीम के माहौल का पूरा आनंद ले रहा हूं.’

सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 82 रन की पारी खेली.

टी20 विश्व कप से पहले लय हासिल करते हुए सूर्यकुमार यादव ने 23 पारियों से चले आ रहे अर्धशतक के सूखे को खत्म किया. उन्होंने 37 गेंद की नाबाद पारी के दौरान नौ चौके और चार छक्के लगाने के अलावा तीसरे विकेट के लिए इशान के साथ महज 49 गेंद में 122 और शिवम दुबे (नाबाद 36) के साथ चौथे विकेट के लिए 37 गेंद में 81 रन की अटूट की साझेदारी के साथ टीम के आसानी से जीत दिला दी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

इशान किशन पर गुस्सा हुए सूर्यकुमार, बोले- नहीं पता उसने दोपहर में क्या खाया



Source link