जेमिमा की कप्तानी वाली दिल्ली की बढ़ी मुश्किलें, एक साथ 3 खिलाड़ी चोटिल

जेमिमा की कप्तानी वाली दिल्ली की बढ़ी मुश्किलें, एक साथ 3 खिलाड़ी चोटिल


Last Updated:

महिला प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को एक साथ दो बड़े झटके लगे हैं. टीम के दो खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट में बाहर गई हैं. जेमिमा की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन में शुरुआत बहुत ही खराब रही थी. ऐसे में चोट के कारण टीम की मुश्किलें और बढ़ गई है.

DC WPL

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाज दीया यादव और विकेटकीपर ममता मदीवाला को चोट के कारण महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) बाकी मुकाबलों से बाहर होना पड़ा है. डब्ल्यूपीएल के बयान के अनुसार, ‘‘टीम ने उनकी जगह प्रगति सिंह और एड्ला सृजना को शामिल किया है. दोनों खिलाड़ी 10 लाख रुपए के शुल्क पर टीम से जुड़ेंगी.’’ प्रगति और सृजना वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले टीम के छठे मुकाबले से पहले स्क्वाड के साथ जुड़ चुकी हैं. दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन करना होगा.

यंगेस्ट डेब्यूडेंट बनी थीं दीया यादव

दीया यादव ने दिल्ली के लिए मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया था. दीया WPL इतिहास की सबसे युवा डेब्यू करने वाली खिलाड़ी बनीं थीं, हालांकि वह अपने डेब्यू मैच में बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं कर सकीं. अब चोट के चलते उनका सफर इस सीजन के लिए समाप्त हो गया है. ममता मदीवाला को इस सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

कौन हैं प्रगति और सृजना

प्रगति सिंह का घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है. वह पंजाब महिला टीम के अलावा इंडिया बी और इंडिया ई टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स चाहेगी कि बचे हुए लीग मैचों में प्रगति को मौका देकर उनका बेस्ट प्रदर्शन निकालें. वहीं सृजना की बात करें तो वह हैदराबाद की रहने वाली हैं. सृजना दिल्ली कैपिटल्स में नेट बॉलर के तौर पर जुड़ी हुईं थी, लेकिन अब उनका बड़ा प्रमोशन हुआ है. ऐसे में अब वह मुख्य टीम का हिस्सा होंगी.

दिल्ली की हुई निराशाजनक शुरुआत

जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टूर्नामेंट में शुरुआत बहुत ही निराशानजक रही है. टीम को शुरुआती मैचों में ही करारी हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, टीम ने वापसी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मजबूत हासिल की थी, लेकिन प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को अपने बचे हुए मैचों में बड़ी जीत हासिल करनी होगी.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

जेमिमा की कप्तानी वाली दिल्ली की बढ़ी मुश्किलें, एक साथ 3 खिलाड़ी चोटिल



Source link