महिला क्रिकेटर्स ने की थी पलाश की पिटाई, दूसरी औरत संग रंगे हाथों पकड़ाया था

महिला क्रिकेटर्स ने की थी पलाश की पिटाई, दूसरी औरत संग रंगे हाथों पकड़ाया था


Last Updated:

Palash Muchhal Smriti Mandhana Vidyan Mane: महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले विद्यान माने नाम के शख्स ने पलाश मुच्छल पर फिल्म बनाने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी और ठगी का आरोप लगाया है. साथ ही साथ विद्यान ने ये भी दावा किया कि शादी टूटने वाली रात वह वहीं मौजूद थे जब महिला क्रिकेटर्स ने पलाश की पिटाई की थी.

नई दिल्ली: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल (Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding) की शादी टूटे भले ही दो महीने से ज्यादा वक्त गुजर गया हो, लेकिन उस रात क्या-क्या हुआ था, इस पर आज तक बातें हो रहीं हैं. अब ताजा खुलासा स्मृति मंधाना के पुराने दोस्त और पलाश मुच्छल के बिजनेस पार्टनर रहे विद्यान माने की ओर से आया है. एक्टर-प्रोड्यूसर विज्ञान माने का आरोप है कि जब पलाश मुच्छल बिस्तर पर दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ाए थे, तब वह वहीं थे.

महिला क्रिकेटर्स ने उसकी पिटाई की थी
हिंदुस्तान टाइम्स से एक्सक्लिजूव बातचीत में 34 वर्षीय माने ने बताया कि, “मैं शादी समारोह (23 नवंबर, 2025) में मौजूद था, जब वह दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया. भयानक दृश्य था. भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उसकी जमकर पिटाई की. पूरा परिवार ही चोर है. मैंने सोचा था कि वह शादी करके सांगली में बस जाएगा, लेकिन यह सब मेरे लिए उल्टा पड़ गया.’

40 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप
विद्यान माने ने दावा किया कि वह स्मृति के बचपन के दोस्त हैं और पलाश से उनकी मुलाकात मंधाना परिवार के जरिए हुई थी. उन्होंने सिंगर-म्यूजिशियन मुच्छल पर एक अनरीलिज फिल्म में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. साथ ही साथ महाराष्ट्र के सांगली में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है.

जब मैं पिछले महीने पलाश की मां (अमिता मुच्छल) से मिला तो उन्होंने बताया कि फिल्म रिलीज करने का बजट अब बढ़कर 1.5 करोड़ रुपये हो गया है. उन्होंने मुझसे 10 लाख रुपये और लगाने को कहा, ‘वरना मुझे कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा, उन्होंने मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और फिल्म से निकालने की धमकी दी, इसलिए मुझे शिकायत दर्ज करानी पड़ी. शादी रद्द होने के बाद उसके परिवार ने मुझे हर तरफ से ब्लॉक कर दिया. मुझे पता चला कि फिल्म के अन्य कलाकारों को भी उनका बकाया भुगतान नहीं मिला है. मैंने फिल्म इंडस्ट्री में निर्देशकों द्वारा निर्माताओं को ठगने के बारे में सुना था, लेकिन यह तो सरासर चोरी है. मैंने अपने चैट और फोन कॉल सहित सभी सबूत सुरक्षित रखे हैं, जिन्हें मैं पुलिस और मीडिया के साथ शेयर करने को तैयार हूं.

पलाश मुच्छल ने इंस्टाग्राम पर आरोपों का जवाब दिया
इंस्टाग्राम स्टोरी पर पलाश मुच्छल ने लिखा था, ‘सांगली निवासी विज्ञान माने द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों के मद्देनजर मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरे खिलाफ ये दावे पूरी तरह से निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं. ये मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से किए गए हैं, और इन्हें अनदेखा नहीं किया जाएगा. मेरे वकील श्रेयांश मिथारे अब इस पर जवाब देंगे.

23 नवंबर 2025 को होनी थी स्मृति-पलाश की शादी
पलाश और स्मृति की शादी 23 नवंबर 2025 को होनी थी. पहले दोनों परिवारों ने ये कहकर शादी टालने की घोषणा की कि स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आया है. मगर जल्द ही सोशल मीडिया पर पलाश की बेवफाई की कहानी वायरल हो गई. बाद में स्मृति ने सार्वजनिक रूप से जिंदगी में आगे बढ़ने के फैसले की खबर शेयर की, इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

महिला क्रिकेटर्स ने की थी पलाश की पिटाई, दूसरी औरत संग रंगे हाथों पकड़ाया था



Source link