देवास के अमृत नगर स्थित बाबा खाटू श्याम धाम मंदिर में बसंत पंचमी की संध्या पर पवित्र ज्योत प्रज्जवलित की गई। इस अवसर पर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर समिति के अनुसार, शाम से देर रात तक करीब 5 हजार से अधिक भक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा श्याम के दर्शन किए। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मंदिर को फूलों से सजाया गया था। इस दौरान भक्तों को पीले वस्त्र और प्रसादी भी वितरित की गई। भक्तों ने पवित्र ज्योत में आहुतियां दीं और बाबा श्याम से सुख-समृद्धि की कामना की। बाबा काे पीले वस्त्र पहनाए
मंदिर संस्थापक श्याम शर्मा ने बताया कि खाटू श्याम धाम मंदिर, अमृत नगर में बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा का अंर्तवस्त्र (पीला वस्त्र) वर्ष में एक बार बदला जाता है। इस बार भी यह परंपरा निभाई गई। साथ ही, बाबा को केसरिया भाग भोग लगाया गया। शर्मा ने बताया कि वैसे तो सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन शाम से देर रात तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्त बाबा श्याम का जयकारा लगाते हुए दर्शन करने पहुंचे। आमतौर पर एकादशी के दिन मंदिर में भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन बसंत पंचमी जैसे विशेष पर्वों पर भी हजारों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचते हैं। श्रद्धालु हिना राठौर ने बताया कि अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा का ‘बागा’ (पीले वस्त्र) सभी श्रद्धालुओं को मिलता है। इसी कारण बड़ी संख्या में भक्त इस दिन मंदिर में आते हैं।
Source link