न आई एंबुलेंस, न काम आया डायल-112…इंतजार में गई युवक की जान, ऑटो पलटने से हुआ था हादसा

न आई एंबुलेंस, न काम आया डायल-112…इंतजार में गई युवक की जान, ऑटो पलटने से हुआ था हादसा


Last Updated:

गुना जिले के गादेर क्षेत्र में एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने के कारण 26 साल के युवक की मौत हो गई है। परिजनों का दावा है कि जहां दुर्घटना हुई, वहां से डायल-112 गुजरी थी, लेकिन बुलाने के बाद भी नहीं आई।

संदीप दीक्षित

गुना जिले के गादेर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने से 26 वर्षीय युवक सुनील जोगी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के समय ऑटो में 6-7 लोग सवार थे, जो कुशमौदा से ग्राम रंजनाखेड़ी मेले में दुकान लगाने जा रहे थे। इस दुर्घटना में सुनील के चचेरे भाई अभिषेक जोगी और जीजा संजीव भी घायल हुए हैं।

मौके पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस
हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का दावा है कि जब यह दुर्घटना हुई, उसी दौरान वहां से पुलिस की डायल-112 गुजरी थी। उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई और गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस वाहन नहीं रुका। इसके साथ ही एम्बुलेंस को भी फोन किया गया, लेकिन वह भी मौके पर नहीं पहुंची।

दो मासूम बेटियां हुईं अनाथ
परिजनों के अनुसार, सुनील जोगी करीब 10 से 15 मिनट तक घटनास्थल पर तड़पता रहा। बाद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अपने घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और उसकी मौत के बाद उसकी दो मासूम बेटियां अनाथ हो गई हैं। जिला अस्पताल में सुनील की मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। वहीं, कुशमौदा इलाके में जैसे ही इस हादसे की सूचना पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

(खबर अपडेट हो रही है)

homemadhya-pradesh

न आई एंबुलेंस, न काम आया डायल-112…इंतजार में गई युवक की जान



Source link