भोपाल19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चूनाभट्टी पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर एफआईआर की है।
- घर में ही पारिवारिक बातों को लेकर विवाद हो गया था
- हवाई फायर और कार से एक्सीडेंट कराने की पुष्टि नहीं
भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में भाजपा किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष पर अपनी ही मां और भाई पर हमला करने का मामला दर्ज किया है। उन पर हाई फायर और मां पर गाड़ी चढ़ाने तक के आरोप लगे हैं। उनकी शिकायत पर भाई के खिलाफ भी काउंटर एफआईआर की गई है। दोनों भाईयों में विवाद घर के कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक बातों को लेकर विवाद हो गया था।
चूनाभट्टी पुलिस थाने के थाना प्रभारी शिवराज सिंह ने बताया कि चूनाभट्टी में रहने वाले नर्मदा प्रसाद भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं। वे चार भाई हैं। बुधवार देर रात उनके एक भाई के घर पर पारिवारिक कार्यक्रम था। इसी दौरान नर्मदा भी वहां पहुंच गए। वहां पर उनका उनके बड़े भाई शोभाराम यादव से विवाद हो गया। वे राम मंदिर के अध्यक्ष हैं। इसके बाद उनके बीच मारपीट तक हो गई। शोभाराम ने आरोप लगाया कि उनके भाई ने कट्टे से हवाई फायर भी किया था।
इतना ही नहीं मां पर कार चढ़ाने की कोशिश करने के साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गई थी। दोनों मां-बेटे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए थे। जहां पुलिस ने मामला शांत कराया था। चूनाभट्टी थाना प्रभारी शिवराज सिंह ने बताया कि मामला एक परिवार के बीच आपसी विवाद का है। दोनों पक्षों पर काउंटर एफआईआर की गई है। इस मामले में कुछ 9 आरोपी बनाए गए हैं। फायर करने की पुष्टि नहीं हुई है।
यह मामला दर्ज हुए
पहला मामला : नर्मदा की मां के शिकायत पर नर्मदा, प्रतीक और लालबाई समेत 4 पर गाली-गलौच मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी बनाया है।
दूसरा मामला : नर्मदा प्रसाद की शिकायत पर शोभाराम, सुंदर, दयाशंकर, कमल सिंह और सुरेश पर गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर की है।