गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को लेकर पुराने शहर में महाकाल दर्शन और वीआईपी इंतजाम तय कर दिए गए, जिससे कि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। पहली बार गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कार्तिक मेला ग्राउंड में होगा, इसे लेकर बड़नगर मार्ग पर मुरलीपुरा से मार्ग बंद रहेगा और वाहनों को मुरलीपुरा से अन्य मार्ग होते हुए जूना सोमवारिया की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। चक्रतीर्थ की तरफ से भी बड़े पुल को जाने वाला मार्ग गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न होने तक बंद रहेगा। इंदौर रोड, देवास रोड तथा मक्सी रोड के रास्ते आने वाले श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिए आना चाहते हैं तो वे अपने निजी वाहनों से नानाखेड़ा शांति पैलेस सिंहस्थ बायपास मार्ग होते हुए नृसिंहघाट मार्ग स्थित कर्कराज पार्किंग पर पहुंचेंगे। यहां वाहन पार्क करने के बाद दर्शन के लिए मंदिर पहुंच सकेंगे। उक्त पार्किंग भर जाने पर अन्य पार्किंग में वाहन पार्क कराए जाएंगे।
Source link