विदिशा में आयोजित मेले से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक हाथों में डंडे लेकर मेले में लगी एक दुकान पर पहुंचते हैं और दुकानदार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर देते हैं। जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार को मेले में लगी राठौर नामक दुकानदार की सोफ्टी की दुकान पर हुई। मारपीट के दौरान दुकान पर मौजूद महिलाएं मदद के लिए चिल्लाती रहीं, लेकिन आरोपियों ने दुकानदार की पिटाई जारी रखी। दोनों पक्षों के बीच बेल्ट और लाठियों से जमकर मारपीट हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चाकू लगने से युवक घायल इसी दौरान एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। कुछ देर बाद एक अन्य युवक मौके पर पहुंचा, जिसने बीच-बचाव कर हमलावरों को वहां से हटाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल युवक रिजवान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल विवाद का सटीक कारण सामने नहीं आया है। सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि मेले में बच्चों के पुराने विवाद को लेकर पहले कहासुनी हुई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल भीड़-भाड़ वाले मेले में हुई इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link