वर्ल्ड कप खेलना चाहती थी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम, सामने आया सबसे बड़ा ट्विस्ट

वर्ल्ड कप खेलना चाहती थी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम, सामने आया सबसे बड़ा ट्विस्ट


Last Updated:

Bangladesh Cricket T20 World Cup Boycott Controversey: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक डायरेक्टर अमजद हुसैन ने बताया है कि बांग्लादेश का T20 वर्ल्ड कप का बायकॉट करना सरकार का फैसला था. BCB अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश टूर्नामेंट का हिस्सा बनना चाहता था, लेकिन उसे सरकार के निर्देश का पालन करना पड़ा. ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को 20 टीमों के इस आगामी टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह शामिल किया है.

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर.

नई दिल्ली. बांग्लादेश को भारत में अपने टी20 वर्ल्ड कप मैच न खेलने की जिद पर अड़े रहने का खामियाजा भुगतना पड़ा. ICC ने 24 जनवरी को बड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में शामिल किया है. ICC के इस फैसले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट में बवाल मचा हुआ है. इश्तियाक सादिक ने टीम के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के तुरंत बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया. अब एक बड़ा खुलासा हुआ है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड चाहता था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप खेले, लेकिन सरकार के कहने पर उसने ऐसा किया.

बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत जाने से इनकार कर दिया था और अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग की थी. बांग्लादेश की इन सुरक्षा चिंताओं पर ICC ने विचार किया, लेकिन जांच के बाद पाया कि भारत में खेलने को लेकर कोई खतरा नहीं है. बावजूद इसके BCB भारत में न खेलने की जिद पर अड़ा रहा. बीसीबी ने फिर ग्रुप बदलने की मांग रख दी. हालांकि, ICC उसकी सभी मांगों को खारिज करते हुए कहा कि बांग्लादेश को अपने मुकाबले भारत में ही खेलने होंगे, नहीं तो उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा. 24 जनवरी को अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया.

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर.

वर्ल्ड कप खेलना चाहता था बांग्लादेश
BCB के निदेशक अमजद हुसैन ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की इच्छा टी20 वर्ल्ड कप खेलने की ही थी, लेकिन उन्हें सरकार के फैसले का पालन करना पड़ा. उन्होंने कहा, ‘हम हमेशा यही कहते रहे हैं कि हम खेलना चाहते हैं. लेकिन किसी भी विदेशी दौरे के लिए हमें सरकार से अनुमति लेनी होती है. यह हमारी नाकामी नहीं है, हमने पूरी कोशिश की, लेकिन सरकार का फैसला मानना पड़ा.’

हुसैन ने बताया कि सरकार ने पहले ही बोर्ड को बता दिया था कि भारत में खेलना बांग्लादेशी टीम के लिए सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा, ‘सरकार ने हमें पहले ही बता दिया था कि भारत में वर्ल्ड कप खेलना सुरक्षित नहीं है. हमने अनुरोध किया था कि हमारे मैच श्रीलंका में कराए जाएं, लेकिन ICC ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया. यह सरकार का फैसला है और हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था.’ अमजद हुसैन ने बताया कि इस मुद्दे पर कई बैठकें हुईं, जिनमें सरकार के बड़े अधिकारी मौजूद थे. इसके बाद सरकार ने अपनी कैबिनेट मीटिंग में यह तय किया कि अगर हालात नहीं बदलते हैं, तो बांग्लादेश वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएगा. उन्होंने कहा कि BCB ने ICC के फैसले को स्वीकार कर लिया है.

मुस्तफिजुर के IPL से बाहर कर के बाद शुरू हुआ विवाद
बांग्लादेश के भारत न आने के फैसले की शुरुआत मुस्ताफिजुर रहमान के कोलकाता नाइट राइडर्स से बाहर होने के बाद हु बताया गया कि BCCI के निर्देश के बाद KKR ने मुस्ताफिजुर को रिलीज किया था. अमजद हुसैन ने कहा कि जिस शहर में बांग्लादेश के मैच होने थे, वहां की स्थिति देखकर टीम खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही थी. उन्होंने कहा, ‘अगर आप ध्यान से देखें तो आपको पता चलेगा कि भारत के जिस शहर में हमारे मैच होने थे, वहां क्या हुआ था और राजनीतिक नेताओं ने क्या बयान दिए थे. उन्होंने धमकी दी थी कि बांग्लादेश वहां खेल नहीं पाएगा. इसलिए हम वहां खुद को बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं महसूस करते.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

वर्ल्ड कप खेलना चाहती थी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम, सामने आया सबसे बड़ा ट्विस्ट



Source link