Most sixes as captain in T20Is: भारत की टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव फॉर्म में लौट चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी. अब तीसरे मुकाबले में जब सूर्या मैदान पर उतरेंगे तो एक बार फिर तबाही मचाना चाहेंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुवाहाटी में होना है, जिसमें सूर्यकुमार यादव के पास बतौर कप्तान एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है. अगर सूर्यकुमार यादव ने 4 छक्के लगा दिए तो वो उस क्लब में एंट्री कर लेंगे, जिसके हकदार भी हैं.
दरअसल, सूर्यकुमार यादव टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले फॉर्म में लौटे हैं. 2024-25 में उन्होंने 23 T20I पारियों में निराश किया था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैचों में उन्होंने 32 और 82 रनों की पारी खेलकर ये बता दिया है कि अब गेंदबाजों की खैर नहीं है. सूर्या 4 छक्के लगाते ही टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान 50 छक्के पूरे कर सकते हैं. इससे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ही ऐसा कर पाए हैं. रोहित ने जहां 105 छक्के लगाए हैं, तो वहीं कोहली ने बतौर कप्तान 59 छक्के लगाए थे.
नंबर एक पर किस दिग्गज का नाम?
टी20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव 46 छक्के लगा चुके हैं. इस लिस्ट में नंबर एक पर यूएई के ओपनर और कप्तान मुहम्मद वसीम का नाम है, जिन्होंने कुल 158 छक्के मारे हैं. रोहित शर्मा 105 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. नंबर तीन पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन का नाम है, जिन्होंने 86 सिक्स लगाए थे.
T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान
- मुहम्मद वसीम (UAE)- 158+ छक्के
- रोहित शर्मा (IND)- 105 छक्के
- इयोन मॉर्गन (ENG)- 86 छक्के
- एरॉन फिंच (AUS)- 82 छक्के
- कडोवाकी-फ्लेमिंग (JPN)- 79 छक्के
- जोस बटलर (ENG)- 69 छक्के
- रोवमैन पॉवेल (WI)- 64 छक्के
- विराट कोहली (IND)- 59 छक्के