Indore: महू में दूषित पानी का खतरा! 22 लोगों में मिले पीलिया के लक्षण, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश

Indore: महू में दूषित पानी का खतरा! 22 लोगों में मिले पीलिया के लक्षण, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश


Last Updated:

Mhow Contamination Water Updates: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में दूषित पानी से पीने से 22 लोग बीमार हो गए, जिनमें 8 अस्पताल में भर्ती हैं. फिलहाल, कलेक्टर शिवम वर्मा ने राहत और पानी की जांच के निर्देश दे दिए हैं.

Mhow Contamination Water Updates: इंदौर जिले के महू कस्बे में दूषित पेयजल पीने से कई लोग बीमार हो गए। पट्टी बाजार और चंदर मार्ग में 22 लोग बीमार हुए, जिनमें 17 बच्चे शामिल हैं। आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि बाकी लोग अपने घर पर ही उपचार ले रहे हैं. इस घटना की जानकारी मिलते ही इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा देर रात महू पहुंचे. उन्होंने अस्पताल में मरीजों और प्रभावित इलाके के रहवासियों से बातचीत की. कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को सभी बीमारों का उचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही महू कैंट बोर्ड को पानी की जांच और स्वच्छता बनाए रखने के आदेश दिए गए.

सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है। कलेक्टर ने बताया कि गंभीर स्थिति वाले मरीजों का अस्पताल में उपचार जारी है, जबकि हल्के मरीजों को कल डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। कल सुबह से पूरे क्षेत्र का सर्वे भी शुरू किया जाएगा और जिन लोगों में कोई लक्षण पाए जाएंगे, उन्हें घर पर ही उपचार मिलेगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से पानी में सफेद परत जम रही थी. अब वे पानी उबालकर पी रहे हैं. गली और नालियों में गंदगी है, और नर्मदा के पाइप के आसपास भी गंदगी मौजूद है.

दूषित पानी में पीलिया के लक्षण
महू कस्बे में दूषित पानी पीने से 22 लोगों में पीलिया के लक्षण पाए गए हैं. इनमें से आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है. बाकी प्रभावित लोग घर पर ही उपचार ले रहे हैं. इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और प्रभावित लोगों की जांच शुरू कर दी है. जिला कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि सभी मरीजों का समुचित उपचार किया जा रहा है और क्षेत्र में साफ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावित इलाके में पानी की जांच की जाए और लोगों को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी गंभीर स्थिति में तत्काल कदम उठाए जाएंगे.

कांग्रेस ने सरकार पर हमला
इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है. उनका कहना है कि नगर निगम और प्रशासन बेपरवाह हैं. कांग्रेस ने चेतावनी दी थी कि सागर, ग्वालियर और जबलपुर जैसी जगहों पर भी ऐसे हालात बन सकते हैं, लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया. वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया. उनका कहना है कि कांग्रेस की आदत ही आरोप और आलोचना की राजनीति करना है. उन्होंने बताया कि खराब पानी की जांच की जा रही है और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी को साफ और स्वच्छ पानी मिल सके. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कहीं भी गंदा पानी सप्लाई न हो और पुरानी लाइनों को बदला जा रहा है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

महू में दूषित पानी का खतरा! 22 लोगों में मिले पीलिया के लक्षण, जांच के आदेश



Source link