Hathras Gang Rape: Kamal Nath Reaction After Rahul Gandhi Arrested by Uttar Pradesh Police | हाथरस में पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल गांधी गिरफ्तार; कमलनाथ ने कहा- उनके साथ अभद्र व्यवहार बेहद आपत्तिजनक

Hathras Gang Rape: Kamal Nath Reaction After Rahul Gandhi Arrested by Uttar Pradesh Police | हाथरस में पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे राहुल गांधी गिरफ्तार; कमलनाथ ने कहा- उनके साथ अभद्र व्यवहार बेहद आपत्तिजनक


भोपाल24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कमलनाथ ने राहुल गांधी को गिरफ्तार करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि योगी सरकार की तानाशाही का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। – फोटो फाइल

  • कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे थे, लेकिन उन्हें तानाशाह योगी सरकार ने रोक दिया

यूपी के हाथरस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले उन्हें और प्रियंका गांधी को पीड़िता के परिवार से मिलने से रोका गया, इसके बाद उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और फिर यूपी पुलिस ने राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे बेहद आपत्तिजनक बताया है।

उन्होंने कहा कि ‘हाथरस की पीड़िता के परिजनो से मिलने जा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को यूपी की भाजपा सरकार के इशारे पर जिस तरह से पुलिस ने बलपूर्वक जबर्दस्ती रोका, उनके साथ धक्का मुक्की की गई, अभद्र व्यवहार किया गया, वो बेहद आपत्तिजनक व निंदनीय है।’

कमलनाथ का ट्वीट-

‘हाथरस की घटना देश के माथे पर कलंक’
कमलनाथ ने कहा कि ‘हाथरस की घटना पूरे देश के माथे पर कलंक है। पूरे देश ने देखा कि किस प्रकार आधी रात में परिजनों को बताए बिना पीड़िता का धार्मिक भावनाओं के विपरीत अंतिम संस्कार किया गया। किस प्रकार पीड़िता न्याय की उम्मीद से अस्पताल में जीवन- मौत से संघर्ष करती रही और यूपी सरकार बेख़बर बनी रही।’

कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी

कमलनाथ ने कहा कि जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलना चाहते है, सांत्वना देना चाहते हैं तो उन्हें रोका जा रहा है। यूपी सरकार की इस तानाशाही का कांग्रेस विरोध करेगी।





Source link