36 गेंद में 94 रन! ये जीत नहीं हाहाकार है, WC से पहले भारत का विनाशकारी अवतार

36 गेंद में 94 रन! ये जीत नहीं हाहाकार है, WC से पहले भारत का विनाशकारी अवतार


Last Updated:

Team India Break T20I power play Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त जीत दर्ज की. इस जीत में टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट में अपने ही रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट के पावर प्ले में अपने सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बनाया है.

भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 में रिकॉर्ड

नई दिल्ली: पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया. मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने मेहमान टीम को निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 153 रन के स्कोर पर रोक दिया.

इस स्कोर के जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत बहुत ही खराब रही. बिना कोई रन बनाए पारी की पहली गेंद पर संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया. मैट हेनरी ने संजू सैमसन को बोल्ड किया. इस विकेट के बाद ऐसा लगा कि टीम इंडिया नहीं संभल पाएगी, लेकिन दूसरे टी20 में बिना खाता खोले आउट होने वाले अभिषेक शर्मा इस बार बदला लेने के मूड में थे. ऐसे में हुआ ये कि अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग से टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में अपने ही एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

पावर प्ले में भारतीय टीम का रिकॉर्ड स्कोर

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में पावर प्ले में अब तक का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड कायम किया. न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया में 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले 6 ओवर यानी 36 गेंद में उसने 94 रन कूट दिए. इस दौरान टीम इंडिया ने सिर्फ 2 विकेट गंवाए. इससे पहले टीम इंडिया ने पहले 6 ओवर में 82 रन बनाए थे. संजू सैमसन के बाद टीम इंडिया का दूसरा विकेट ईशान किशन के रूप में गिरा, जिन्होंने 13 गेंद में तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 28 रनों का पारी खेली.

तीसरे टी20 में भी चमके सूर्या

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर से कमाल की बल्लेबाजी की. सूर्यकुमार यादव 26 गेंद में नाबाद 57 रन बनाकर नाबाद रहे हैं. दूसरे टी20 में भी उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी. इस तरह टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के कप्तान ने अपना विकराल रूप दिखा दिया है. सूर्यकुमार यादव के अलावा अभिषेक शर्मा ने भी दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. अभिषेक शर्मा ने पारी में 340 के स्ट्राइक रेट से 20 गेंद में 68 रनों की पारी खेली.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

36 गेंद में 94 रन! ये जीत नहीं हाहाकार है, WC से पहले भारत का विनाशकारी अवतार



Source link