विधायक जैन ने विट्ठल नगर में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण – Sagar News

विधायक जैन ने विट्ठल नगर में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण – Sagar News




विधायक शैलेंद्र जैन ने विट्ठल नगर वार्ड में विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। लगभग 200 वर्ष पुराने सिद्ध हनुमान मंदिर के प्रांगण में निर्मित इस सामुदायिक भवन को क्षेत्रवासियों के लिए विकास की महत्वपूर्ण सौगात माना जा रहा है। कुशवाहा समाज बाहुल्य क्षेत्र में सामुदायिक भवन के निर्माण से नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जैन ने कहा कि हनुमान जी महाराज के पावन प्रांगण में समाज के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण होना हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। यह भवन धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने विधायक जैन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन वार्ड पार्षद देवेंद्र अहिरवार ने किया।



Source link