पाकिस्तान ने बांग्लादेश को किया गुमराह, T20 वर्ल्ड कप विवाद पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को किया गुमराह, T20 वर्ल्ड कप विवाद पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान


T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश का पैकअप हो चुका है. आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि उनकी जगह स्कॉटलैंड की एंट्री हो चुकी है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस जिद्द पर अड़ा था कि उनके सभी मुकाबले भारत की जगह श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाएं. BCB ने भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर ड्रामा भी किया, लेकिन आईसीसी ने जांच कर उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया. इस पूरे विवाद में शुरुआत से ही पाकिस्तान ने बांग्लादेश को भड़काने का काम किया है.

सोमवार, 26 जनवरी को बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी पाकिस्तान पर करारा प्रहार किया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा  कि भारत चाहता था कि बांग्लादेश 2026 टी20 विश्व कप में खेले और टीम की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की गई थी.

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को उकसाया

Add Zee News as a Preferred Source


समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, बीसीसीआई उपाध्यक्ष शुक्ला ने कहा, ”हम चाहते थे कि बांग्लादेश खेले और हमने पूरी सुरक्षा का आश्वासन भी दिया था, लेकिन चूंकि उन्होंने यह फैसला ले लिया है, इसलिए आखिरी समय में पूरे कार्यक्रम में बदलाव करना बहुत मुश्किल है. इसीलिए स्कॉटलैंड को शामिल किया गया. 

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष ने पाकिस्तान पर बांग्लादेश को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि वह इस मामले में बिना सोचे-समझे समर्थन दे रहा है. उन्होंने कहा, ”पाकिस्तान बिना किसी कारण के इस मामले में दखल दे रहा है और बांग्लादेश को उकसा रहा है… पाकिस्तान द्वारा बांग्लादेशियों पर किए गए अत्याचारों के बारे में सभी जानते हैं और अब वे उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है.

बांग्लादेश को सपोर्ट कर चुके हैं नकवी

नकवी पहले ही बांग्लादेश का खुलकर सपोर्ट कर चुके हैं और आईसीसी के फैसले की बुराई कर चुके हैं. उन्होंने पिछले हफ्ते रिपोर्टरों से कहा था कि वह इस मुद्दे पर बात करने के लिए प्रधानमंत्री के विदेश दौरे से लौटने का इंतजार कर रहे हैं. नकवी ने शनिवार को रिपोर्टरों से कहा, ”हम वही करेंगे जो पाकिस्तान सरकार हमें करने के लिए कहेगी. प्रधानमंत्री अभी देश में नहीं हैं. उनके लौटने के बाद हम आखिरी फैसला लेंगे.” इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ICC के फैसले को मान लिया था और इसे आगे चैलेंज न करने का फैसला किया था.

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट भूल जाओ… T20 में तबाही मचा रहे अभिषेक शर्मा पर दिग्गज के बयान से सनसनी, युवराज से है कनेक्शन

 



Source link