वेस्टइंडीज ने भी किया T20 WC स्क्वॉड का ऐलान, टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार

वेस्टइंडीज ने भी किया T20 WC स्क्वॉड का ऐलान, टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार


Last Updated:

T20 World Cup West Indies Squad: 2012 और 2014 की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की नजर अपने तीसरे खिताब पर है. शाई होप की कप्तानी में वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. वेस्टइंडीज का पहला मैच सात फरवरी को स्कॉटलैंड से होगा.

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 2026 स्क्वॉड

नई दिल्ली: सात फरवरी से शुरू होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज ने भी अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. शाई होप की कप्तानी की जिम्मेदारी बरकरार है. टीम में एक से एक ऑलराउंडर्स भरे हुए हैं. कैरेबियाई टीम 2012 और 2014 में टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुकी है. वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप सी में इंग्लैंड, इटली, नेपाल और स्कॉटलैंड सरीखी टीम है. स्कॉटलैंड ने भारी विवाद के बाद बांग्लादेश की जगह ली है.

अपनी हैरतंगेज ताकत, अद्भुत गति और शानदार खेल के लिए मशहूर कैरेबियाई प्लेयर्स दुनिया भर में घूम-घूमकर फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हैं. कई बड़े नाम भले ही इस स्क्वॉड का हिस्सा नहीं है, लेकिन शाई होप, हेटमेयर, होल्डर, रोवमैन पॉवेल, रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड सरीखे नाम अपना दिन होने पर अकेले मैच पलटने का माद्दा रखते हैं.



Source link