Last Updated:
प्रशासनिक कार्यवाही में एक परिवार का मकान तबाह हो गया. अब पीड़ित परिवार कई दिनों से धरने पर बैठा है. इसमें उन्हें कई सामाजिक संगठनों का भी साथ मिल रहा है.
रीवा में एक पीड़ित परिवार ने कलेक्ट्रेट के सामने हिंदू धर्म को त्याग करने और अपनी शिखा रीवा कलेक्टर को भेंट करने की चेतावनी दी है. प्रशासन की कार्रवाई से पीड़ित परिवार आहत है पीड़ित का कहना है कि मेरा सिर्फ घर नहीं गिरा बल्कि, एक-एक तिनका जोड़कर बेटी की शादी की तैयारी की थी, एक पिता बिलख कर रो रहा है. पीड़ित ने प्रशासन को 27 जनवरी का समय दिया है. पीड़ित राम भाउ सेन का कहना है कि अगर उसके साथ न्याय नहीं हुआ तो वह उसी दिन अपने पूरे परिवार के साथ हिंदू धर्म को त्यागते हुए अपनी सिखाएं कलेक्टर को भेंट करेगा.
पीड़ित का मकान हुआ ध्वस्त
पीड़ित परिवार का कहना है कि प्रशासन ने एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए उसकी बनी बनाई गृहस्थी को उजाड़ दिया. बेटी की शादी के लिए जो भी गहने और पैसे थे दफन हो गए. दरअसल, यह पूरा मामला रीवा शहर के लोही गांव में रहने वाले एक सेन परिवार का है जहां कोर्ट के समझौते के बाद 25 बाई 30 का समझौता अरुण मिश्रा, वरुण मिश्रा परिवार से हुआ था लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण उसके 40 बाई 100 के मकान को धराशायी कर दिया गया. बिना किसी नोटिस और न्यायालय के निर्णय के विरूद्ध अचानक की गई कार्यवाही में उसकी सारी संपत्ति दफन हो गई.
हिंदू धर्म त्यागने को तैयार पीड़ित परिवार
पीड़ित परिवार के साथ सेन समाज और कई सामाजिक संगठन भी धरने पर बैठे हुए है, पीड़ित का कहना है कि सरकार हिंदुत्व की बात करती है और प्रशासन जुल्म कर रही है इसलिए अब वह हिंदू धर्म त्यागने को तैयार है. प्रशासन की कार्रवाई से पीड़ित परिवार धरने पर बैठा हुआ है.