हरियाणवी बॉक्सर स्वीटी बूरा ने व्यक्ति को थप्पड़ मारा,VIDEO: आरोप- उत्तराखंड में सड़क पर शराब की बोतलें फेंकी, लोगों ने विरोध किया तो उलझीं – Hansi News

हरियाणवी बॉक्सर स्वीटी बूरा ने व्यक्ति को थप्पड़ मारा,VIDEO:  आरोप- उत्तराखंड में सड़क पर शराब की बोतलें फेंकी, लोगों ने विरोध किया तो उलझीं – Hansi News




हरियाणा के हिसार की रहने वाली इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा उत्तराखंड के अल्मोड़ा में टैक्सी यूनियन के कर्मचारियों से भिड़ गईं। आरोप है कि स्वीटी बूरा जिस फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार थीं, उससे शराब की बोतलें सड़क पर फेंकी गईं। जब टैक्सी यूनियन के कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, तो गाड़ी में सवार युवतियों ने पुलिस में होने की धमकी दी। इस विवाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्वीटी बूरा लोगों से उलझती हुई दिख रही हैं। एक वीडियो में स्वीटी व्यक्ति को थप्पड़ मारते और व्यक्ति का फोन भी झटकती दिखीं। जब इस मामले में दैनिक भास्कर एप की टीम ने स्वीटी बूरा से बात की, तो उन्होंने कहा कि उन्हें उस वीडियो के बारे में नहीं पता। जब उनसे पूछा गया कि वे अभी कहां हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें नहीं पता कि वे कहां हैं। वीडियो में स्वीटी बूरा की बहन सीवी बूरा भी दिखाई दे रही हैं। सीवी बूरा के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो में वही फॉर्च्यूनर गाड़ी भी दिख रही है। अब युवतियों के हंगामे के PHOTOS… 2 पॉइंट में पढ़िए पूरा मामला… अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… यूनियन ऑफिस अध्यक्ष बोले- 26 जनवरी को ड्राई डे था
अल्मोड़ा टैक्सी यूनियन कार्यालय के अध्यक्ष विनोद सिंह बिष्ट ने बताया कि यह घटना 26 जनवरी की है। हरियाणा नंबर की गाड़ी से आए लोगों ने गाड़ी का शीशा खोलकर बीच सड़क पर कूड़ा फेंक दिया, जिसमें शराब की बोतलें और नमकीन के पैकेट थे। 26 जनवरी को ड्राई डे था, ऐसे में शराब की बोतलें कहां से लाई गईं।



Source link