पन्ना में चोर पकड़ाया, पिकअप और 36 क्विंटल बटरी बरामद: अमानगंज में की थी वारदात, आरोपी देवेंद्रनगर का रहने वाला – Panna News

पन्ना में चोर पकड़ाया, पिकअप और 36 क्विंटल बटरी बरामद:  अमानगंज में की थी वारदात, आरोपी देवेंद्रनगर का रहने वाला – Panna News




जिले की अमानगंज पुलिस ने अनाज से भरी पिकअप चोरी करने वाले एक चोर को पकड़ा है। इसके पास से 2 लाख 90 हजार की पिकअप और 1 लाख 44 हजार रुपए की बटरी मिली है। यह पूरा मामला 21 जनवरी 2026 का है। अमानगंज के रहने वाले जितेंद्र गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान के सामने खड़ी पिकअप गाड़ी चोरी हो गई है। इस गाड़ी में एक किसान का करीब 36 क्विंटल बटरी लदी थी। पुलिस को गाड़ी उसी दिन बृजपुर के पास एक गांव में लावारिस मिल गई, लेकिन उसमें भरा सारा अनाज गायब था। एक संदिग्ध व्यक्ति गढ़ी पड़रिया मोड़ के पास देखा गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर देवेंद्रनगर के रहने वाले वीरू उर्फ अनुज रघुवंशी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली और बताया कि उसने अनाज बेचने के चक्कर में छिपाकर रखा था।



Source link