U19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी का प्रहार, विहान मल्होत्रा का शतकीय वार… सुपर सिक्स में भारत ने जिम्बाब्वे को रौंदा

U19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी का प्रहार, विहान मल्होत्रा का शतकीय वार… सुपर सिक्स में भारत ने जिम्बाब्वे को रौंदा


India vs Zimbabwe U19 WC 2026: भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक और जीत हासिल करके सेमीफाइनल की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं. उसने सुपर सिक्स में जीत के साथ शुरुआत की है. टीम इंडिया ने मंगलवार (27 जनवरी) को बुलावायो में मेजबान टीम जिम्बाब्वे को 204 रनों से हरा दिया. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अर्धशतक लगाया और विहान मल्होत्रा ने शानदार शतक जड़ा. टीम इंडिया अब सुपर सिक्स में अपना आखिरी मैच पाकिस्तान के खिलाफ 1 फरवरी को खेलेगी. 

भारत ने जिम्बाब्वे को 148 रनों पर समेटा

जिम्बाब्वे ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 352 रन बनाए. विहान मल्होत्रा ने नाबाद 109, अभिज्ञान कुंडू ने 61 और वैभव सूर्यवंशी ने 52 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 37.4 ओवरों में 148 रनों सिमट गई. उसके लिए लीरॉय चिवाउला ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. भारत के लिए उधव मोहन ने 3 और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 3 विकेट लिए.

Add Zee News as a Preferred Source


 

 

ये भी पढ़ें: Explained: ICC के गली की हड्डी बना पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप से बॉयकॉट किया तो क्या होगा?

वैभव ने की तूफानी शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने गंभीर शुरुआत दी थी और पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े. आरोन 16 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए. वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक अर्धशतक लगाया. वह 30 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 52 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान आयुष म्हात्रे और वेदांत त्रिवेदी का विकेट भी जल्दी-जल्दी गिरा. दोनों क्रमश: 21 और 15 रन बनाकर आउट हुए.

 

 

ये भी पढ़ें: Explained: मयंक अग्रवाल पर देवदत्त पडिक्कल कैसे पड़े भारी? फॉर्म, हार या कुछ और… कप्तानी में बदलाव की गजब कहानी

विहान ने किया कमाल

130 पर 4 विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम को विहान मल्होत्रा और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने संभाला. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी कर स्कोर को 243 तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर अभिज्ञान 62 गेंद पर 61 रन बनाकर आउट हुए. विहान नहीं रूके. उन्होंने आरएस अंब्रीश 21 के साथ सातवें विकेट के लिए 52 और खिलान पटेल 30 के साथ आठवें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी कर स्कोर को 350 तक पहुंचा दिया. इस दौरान विहान ने अपना शतक पूरा किया और 107 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 109 रन बनाकर नाबाद लौटे.





Source link