WPL का सबसे रोमांचक मैच! आखिरी गेंद पर पलटी बाजी, गुजरात ने दिल्ली को हराया

WPL का सबसे रोमांचक मैच! आखिरी गेंद पर पलटी बाजी, गुजरात ने दिल्ली को हराया


Last Updated:

Gujarat Giants beat Delhi Capitals by 3 runs: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 17वें मैच में गुजरात जायंट्स ने पारी की आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन से हराया. इस लीग के इतिहास में इसे सबसे रोमांचक मैचों में से एक माना जा रहा है. मैच में गुजरात ने 174 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दिल्ली 171 रन तक ही पहुंच पाई.

गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

नई दिल्ली: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए 17वें मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गई. आखिरी ओवर में गुजरात की टीम ने दिल्ली को सिर्फ 3 रन से हराया. मैच में गुजरात जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में दिल्ली कैपिल्स 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना पाई. अंतिम ओवर में दिल्ली को जीत के लिए सिर्फ 9 रन की जरूरत थी, लेकिन अनुभवी सोफी डिवाइन ने सिर्फ 5 रन ही दिए, जिससे गुजरात ने हारे हुए मैच को जीत लिया.

गुजरात के खिलाफ इस मैच में दिल्ली के लिए निकी प्रसाद और स्नेह राणा ने कमाल की बल्लेबाजी. एक समय जब दिल्ली कैपिटल्स 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर संघर्ष रही थी, वहां से इन दोनों खिलाड़ियों ने मैच को पूरी तरह से पलट दिया. निकी और स्नेह ने मिलकर 17वें ओवर में सोफी डिवाइन के खिलाफ 23 रन बटोरे. इसी ओवर में निकी ने सोफी को लगातार चार चौके जड़े. इसके बाद 19वें ओवर में भी निकी और स्नेह ने मिलकर एश्ले गार्डनर के खिलाफ 20 रन कूटे. वहीं 18वें ओवर में 10 रन बने थे. इस तीन ओवर में निकी और स्नेह ने मैच को पलट दिया था, लेकिन आखिरी ओवर के दबाव दिल्ली की ये खिलाड़ी बिखर गईं, जिससे गुजरात ने मैच को जीत लिया.

दिल्ली की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी रही फ्लॉप

गुजरात के खिलाफ इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी फ्लॉप रही. ओपनर शेफाली वर्मा 14 और लिजेल ली सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद लौरा वोल्वाड्ट 24 और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स सिर्फ 16 रन बनाक आउट हो गईं. हालांकि, मिडिल ऑर्डर में टीम के लिए निकी प्रसाद ने 24 गेंद में 47 रन बनाकर मैच में गजब का रोमांच लाया. इसके अलावा स्नेह राणा ने 15 गेंद में 29 रनों की पारी खेली.

कैसी रही गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी

गुजरात जायंट्स के लिए बल्लेबाजी में बेथ मूनी 58 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने 39 रन का योगदान दिया जबकि अंत में तनुजा कंवर ने 11 गेंद में तीन चौके और एक छक्के से 21 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स के लिए श्री चरणी ने चार ओवर में 31 रन देकर चार विकेट झटके जबकि शिनेल हेनरी को दो विकेट मिले.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

WPL का सबसे रोमांचक मैच! आखिरी गेंद पर पलटी बाजी, गुजरात ने दिल्ली को हराया



Source link