Last Updated:
Harry Brooke Joe Root centuries England beat Sri Lanka: तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 53 रन से हराकर 2-1 से सीरीज को अपने नाम कर लिया. मुकाबले में इंग्लैंड के लिए जो रूट और हैरी ब्रुक में धमाकेदार शतकीय पारी खेली.
नई दिल्ली: हैरी ब्रुक और जो रूट की धमाकेदार शतकीय पारी से इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 53 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज पर अपना कब्जा किया. कोलंबो के आर प्रेमादासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 3 विकेट के नुकसान पर 357 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में श्रीलंका पवन रत्ननायके 121 रनों की पारी के बदौलत 46.4 ओवर में 304 रन बनाकर सिमट गई.
श्रीलंका के खिलाफ 357 रनों को डिफेंड करने उतरे इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया. इंग्लैंड की तरफ से जेमी ओवरटन, लियान डॉसन, विल जैक्स और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा सैम करन ने श्रीलंका के लिए शतक लगाने पवन को आउट किया. श्रीलंका के लिए पवन से इतर पाथुम निसंका ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. निसंका ने 25 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए.
हैरी ब्रुक ने 200 के स्ट्राइक रेट से जड़ा शतक
इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में हैरी ब्रुक ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. ब्रुक अपनी टीम के लिए 66 गेंद में 136 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 9 छक्के भी लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206 का रहा. ब्रुक के अलावा इंग्लैंड के लिए जो रूट ने भी शतकीय पारी खेली. हैरी ब्रुक को उनकी तूफानी शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जबकि जो रूट प्लेयर ऑफ द सीरीज बने.
रूट ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 108 गेंद में नाबाद 111 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का भी लगाया. रूट और ब्रुक के शतक के अलावा इंग्लैंड के लिए जैक बेथल बल्लेबाजी भी आकर्षक रही. जैकब बेथल टीम के लिए 72 गेंद में 65 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो अशिथा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा और जैफरी वांडरसे को जमकर मार पड़ी. अशिथा ने अपने 9 ओवर की गेंदबाजी में 77 रन लुटा दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. इसके अलावा हसरंगा और वांडरसे ने 76-76 रन खर्च किए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें