क्रिकेटर रवींद्र जडेजा सांसद खेल महोत्सव में रायसेन आएंगे: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रहेंगे, 20 टीमें क्रिकेट, कबड्डी कुश्ती करेंगीं – Raisen News

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा सांसद खेल महोत्सव में रायसेन आएंगे:  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रहेंगे, 20 टीमें क्रिकेट, कबड्डी कुश्ती करेंगीं – Raisen News




रायसेन में सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह 1 और 2 फरवरी को खेल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर संसदीय क्षेत्र की करीब 20 से ज्यादा महिला और पुरुष वर्ग की टीमें शामिल होंगी। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा शामिल होंगे। बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। इस दौरान विदिशा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश जादौन और सीहोर के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि मालवीय भी उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि रायसेन शहर में पहली बार इतना बड़ा कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने इस गरिमामय आयोजन में मीडिया की अहम भूमिका पर जोर दिया। शर्मा ने गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और समाजसेवियों से भी सहयोग का अनुरोध किया है। विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया है, और अब समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिससे नई खेल प्रतिभाएं सामने आई हैं। रायसेन जिले की आठों विधानसभाओं से खिलाड़ी इसमें शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि समापन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी, खिलाड़ी और आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। जिलेभर में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है, खासकर युवाओं और बच्चों में रवींद्र जडेजा की उपस्थिति को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। स्टेडियम में 10 हजार दर्शकों की बैठने की व्यवस्था की जा रही है।



Source link