नाश्ते का पैसा नहीं मिला तो पगलाया लड़का, घंटों चला ड्रामा, देखें वीडियो

नाश्ते का पैसा नहीं मिला तो पगलाया लड़का, घंटों चला ड्रामा, देखें वीडियो


Last Updated:

Sidhi News: सीधी जिले के जोरौंधा गांव में एक 20 वर्षीय युवक ने घरेलू विवाद के चलते पानी की टंकी पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा. युवक काफी देर तक टंकी पर चिल्लाता रहा और नीचे उतरने से इनकार करता रहा, जिससे आसपास के लोग घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई.

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जोरौंधा गांव में बीते मंगलवार की सुबह एक हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला. जहां एक 20 वर्षीय युवक घरेलू विवाद के कारण गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा. बताया जा रहा है कि युवक नाश्ते के लिए पैसे न मिलने से नाराज था और इसी नाराजगी में उसने यह कदम उठाया. सुबह-सुबह युवक को टंकी के ऊपर हंगामा करते देख आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर इकट्ठा हो गए. युवक काफी देर तक टंकी के ऊपर खड़ा रहा और जोर-जोर से चिल्लाता रहा, लेकिन नीचे उतरने से साफ इनकार करता रहा. उसकी इस हरकत से आसपास के लोग घबरा गए और किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए.

मौके पर पुलिस को दी सूचना
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की. पुलिस ने युवक से धीरे-धीरे बातचीत की और उसे समझाने की कोशिश की. इसी बीच युवक के परिजन भी मौके पर आए और उसे मनाने में मदद की. कई घंटों की कोशिश के बाद पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ से युवक को सुरक्षित तरीके से टंकी से नीचे उतारा गया.

घटना मोबाइल में रिकॉर्ड
राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. हालांकि, घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने युवक को समझाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है. पूरे गांव में घटना के बाद चर्चा का माहौल बना रहा और लोग पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ की तारीफ कर रहे थे.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

नाश्ते का पैसा नहीं मिला तो पगलाया लड़का, घंटों चला ड्रामा, देखें वीडियो



Source link