- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Maharaj Removed The Hawkers From The Fence, The Shops, The Nazarbagh And Subhash Market Association Complained To The Collector As Soon As The Municipal Team Left.
ग्वालियर28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाराज बाड़ा पर गुरुवार को नगर निगम के मदाखलत अमले ने हॉकर्स को हटाने की कार्रवाई की। निगम का अमला नजरबाग मार्केट और सुभाष मार्केट के प्रवेश द्वार एवं गैलरी में पहुंचा। यहां पर टीम को देखकर हॉकर्स अपना सामान समेट कर भागने लगे। टीम ने जिन-जिन को पकड़ा, उनका सामान जब्त कर लिया। इनमें 5 हाथ ठेले भी शामिल हैं। हाईकोर्ट के आदेश हैं कि महाराज बाड़ा पर हॉकर्स नहीं बैठेंगे। उन्हें नजदीक के हॉकर्स जोन में शिफ्ट किया जाए। नगर निगम प्रशासन एक साल में ऐसा नहीं कर सका। इतना जरूर किया कि बाड़े पर हॉकर्स को नहीं बैठने दिया। लेकिन पिछले एक महीने से हॉकर्स फिर से धीरे-धीरे बैठना शुरू हो गए। इनकी संख्या करीब 130 से ज्यादा थी। हॉकर्स के बैठने से यहां से निकलने वालों को दिक्कत होने लगी थी। निगम के मदाखलत प्रभारी दक्षिण विधानसभा भीष्म पमनानी ने बताया कि महाराज बाड़ा पर हॉकर्स को नहीं बैठने दिया जाएगा। यह कार्रवाई जारी रहेगी। टीम के जाते ही फिर से बैठ गए हॉकर्स, लगने लगा जाम: गुरुवार को कार्रवाई करने के बाद निगम की टीम लौट गई। इसके बाद हॉकर्स फिर से धीरे-धीरे मार्केट के बाहर खाली जमीन पर बैठना शुरू हो गए और फिर से रास्ते जाम होने लगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों नजरबाग और सुभाष मार्केट के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था।