T20I के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन… शिवम दुबे की तबाही से बदल गई टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर 1 पर किसका राज?

T20I के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन… शिवम दुबे की तबाही से बदल गई टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर 1 पर किसका राज?


IND vs NZ 4th T20I: टी20 क्रिकेट में रनों की बारिश होती है. बल्लेबाज कभी-कभी एक ओवर में इतने रन बना देते हैं कि रिकॉर्ड बन जाता है. भारतीय टीम में 5 ऐसे बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने एक ओवर में बल्ले से तबाही मचाई और रनों का अंबार लगा दिया. इस लिस्ट में अब एक और नया नाम जुड़ गया है, जिसने एक ओवर में 29 रन ठोके और गेंदबाज की हालत खराब कर दी. ये कोई और नहीं बल्कि बाएं हाथ के तूफानी बैटर शिवम दुबे हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 28 रन ठोक डाले.

शिवम दुबे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन चुके हैं. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024 में ऐसा किया था. उन्होंने मिचेल स्टार्क के खिलाफ 28 रन बटोरे थे. अब शिवम ने कीवी टीम के स्पिनर ईश सोढ़ी को निशाने पर लिया और पारी के 12वें ओवर में 28 रन कूट डाले. इस लिस्ट में नंबर एक पर मौजूद बैटर ने 36 रन बनाए थे.

दरअसल, 29 जनवरी को विशाखापट्टनम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच हुआ, जिसमें टीम इंडिया 216 रनों का टारगेट पीछा करते हुए 165 रनों पर सिमट गई. इस तरह भारत को 50 रनों से मैच गंवाना पड़ा. भले ही टीम इंडिया हार गई, लेकिन शिवम दुबे ने बल्ले से तबाही मचाई थी. 63 रनों पर 4 विकेट गिरने के बाद मैदान पर उतरे शिवम दुबे ने सिर्फ 23 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.

Add Zee News as a Preferred Source


T20I में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

36- युवराज सिंह बनाम (स्टुअर्ट ब्रॉड, इंग्लैंड 2007)

30- संजू सैमसन बनाम (रिशाद हुसैन, बांग्लादेश 2024)

28- रोहित शर्मा बनाम (मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया 2024)

28- शिवम दुबे बनाम (ईश सोढ़ी, न्यूजीलैंड 2026)

27- ऋतुराज गायकवाड़ बनाम (ग्लेन मैक्सवेल, ऑस्ट्रेलिया 2023)

26-  अभिषेक शर्मा बनाम (डियोन मायर्स, जिम्बाब्वे 2024)

26-  सूर्यकुमार यादव बनाम (हारून अरशद, हांगकांग 2022)

नंबर एक पर काबिज हैं युवराज सिंह

टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ ये कमाल किया था. उन्होंने तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार छह छक्के ठोककर 36 रन बनाए थे. दूसरे नंबर पर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने साल 2024 में बांग्लादेशी गेंदबाज रिशाद हुसैन के खिलाफ एक ओवर में कुल 30 रन बटोरे थे. युवराज का ये रिकॉर्ड तोड़ना असंभव सा दिखता है.

ये बी पढ़ें: IND vs NZ 4th T20I: रोहित–रैना को पछाड़ा… रिंकू सिंह ने फील्डिंग से रचा इतिहास, बनाया ये धांसू रिकॉर्ड



Source link