Volkswagen की मेगा प्लानिंग! एक-दो नहीं 5 नई गाड़ियां करेगी लॉन्च, जानिए डिटेल

Volkswagen की मेगा प्लानिंग! एक-दो नहीं 5 नई गाड़ियां करेगी लॉन्च, जानिए डिटेल


Volkswagen ने इस साल इंडियन ऑटो मार्केट के अंदर 5 नई गाड़ियां पेश करने की पुष्टि की है. ये घोषणा हाल ही में की गई है, जिसमें कंपनी ने हर तिमाही में कम से कम एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बनाई है. ये कदम भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने और ग्राहकों को लगातार नए विकल्प प्रदान करने का हिस्सा है.

इनमें प्रमुख रूप से Tayron R-Line, Taigun Facelift, Virtus Facelift, Golf GTI (दूसरी खेप) और Tayron शामिल हैं. ये SUV, सेडान और हैचबैक सेगमेंट को कवर करती हैं, जिसमें प्रीमियम फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और जर्मन इंजीनियरिंग का मिश्रण होगा. Tayron R-Line को पहले ही अनवील किया जा चुका है, जो कंपनी की नई फ्लैगशिप 7-सीटर SUV है. आइए, पांचो अपकमिंग कार के बारे में जानते हैं.

VW Tayron R-Line

कंपनी का पहला प्रोडक्ट Tayron R-Line है. ये एक प्रीमियम 7-सीटर SUV है, जो Tiguan R-Line से ऊपर पोजिशन में है और Tiguan Allspace की जगह लेगी. Tayron R-Line MQB EVO प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसमें स्पोर्टी R-Line डिजाइन, LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स हैं.

इंजन 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल है, जो 204 hp पावर और 320 Nm टॉर्क देता है और इसे 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4MOTION AWD के साथ जोड़ा गया है. ये Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, MG Gloster और Jeep Meridian जैसे कंपटीटर्स से मुकाबला करेगी. अनुमानित कीमत ₹45-50 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है.

VW Tayron

इसके बाद Tayron का स्टैंडर्ड वेरिएंटभी आएगा, जो Q2 2026 में लॉन्च होने के लिए तैयार है. ये टू रो वाली मिड-साइज SUV होगी, जिसमें संभवतः 1.5-लीटर TSI इंजन होगा, जो कम कीमत पर प्रीमियम एक्सपीरिएंस देगा. ये उन ग्राहकों के लिए होगी, जो 7-सीटर की जरूरत नहीं रखते.

VW Taigun Facelift

तीसरा बड़ा प्रोडक्ट VW Taigun Facelift होगा. फेसलिफ्ट में नया फ्रंट-रियर डिजाइन, अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम (10.1-इंच टचस्क्रीन), डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और संभवतः ADAS फीचर्स शामिल होंगे. इंजन 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI पेट्रोल रहेंगे, जिसमें 1.0-लीटर के साथ 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प आ सकता है. कीमत ₹12-21 लाख के बीच रहने की उम्मीद है.

VW Virtus Facelift

इसी तरह Virtus Facelift भी तीसरी तिमाही में लॉन्च हो सकती है. Virtus प्रीमियम सेडान है, जिसमें स्पेसियस केबिन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी है. फेसलिफ्ट में नए बंपर, ग्रिल, LED लाइट्स और अपग्रेडेड फीचर्स जैसे वायरलेस चार्जिंग, बेहतर साउंड सिस्टम होंगे. इंजन विकल्प वही रहेंगे. इसमें 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI शामिल है. कीमत ₹12-18 लाख के रेंज में हो सकती है.

VW Golf GTI

कंपनी VW Golf GTI की दूसरी खेप साल की चौथी तिमाही में लॉन्च करेगी. पहली खेप जल्दी बिक गई थी, इसलिए कंपनी दूसरा बैच ला रही है, जिसमें लगभग 100 यूनिट्स शामिल हो सकती हैं. ये आइकॉनिक हॉट हैचबैक 2.0-लीटर TSI इंजन से 265 hp पावर देती है, जो 7-स्पीड DSG के साथ आता है. फीचर्स में 12.9-इंच इंफोटेनमेंट, ADAS, पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं. कीमत ₹50-55 लाख के आसपास हो सकती है.



Source link