हम स्कॉटलैंड की तरह नहीं.. छोटे देश ने पाकिस्तान को कर दिया बेइज्जत, T20 वर्ल्ड कप से डंके की चोट पर फेरा मुंह

हम स्कॉटलैंड की तरह नहीं.. छोटे देश ने पाकिस्तान को कर दिया बेइज्जत, T20 वर्ल्ड कप से डंके की चोट पर फेरा मुंह


ICC T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में 10 दिन से भी कम समय बाकी है. मेगा इवेंट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, लेकिन पाकिस्तान टीम हिस्सा लेगी या नहीं इसपर सस्पेंस बरकरार है. खबर थी कि पाकिस्तान नाम वापस लेता है तो उसे आईसलैंड क्रिकेट रिप्लेस करेगा. लेकिन अब अचानक आईसलैंड क्रिकेट ने मुंह फेर लिया है. आईसलैंड क्रिकेट के एक सोशल मीडिया पोस्ट से खलबली मच चुकी है. हाल ही में एक पोस्ट देखने को मिला था जिसमें आईसलैंड क्रिकेट कोलंबो की उड़ान भरने को तैयार था. लेकिन अब अचानक नए पोस्ट में डंके की चोट पर आईसलैंड क्रिकेट ने मेगा इवेंट से मुंह फेर लिया है.

आईसलैंड क्रिकेट ने किया पोस्ट

आईसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘डियर आईसीसी बहुत भारी मन से हम यह घोषणा कर रहे हैं कि हम आने वाले T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की जगह नहीं ले पाएंगे. भले ही वे अब पीछे हट जाएं, लेकिन कम समय के कारण हमारी टीम के लिए इस ग्लोबल क्रिकेट इवेंट में प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए जरूरी प्रोफेशनल तरीके से तैयारी करना असंभव है. हम स्कॉटलैंड की तरह नहीं हैं कि बिना किसी किट स्पॉन्सर के, बस मन किया और पहुंच गए.’

Add Zee News as a Preferred Source


तापमान की समस्या

पोस्ट में आगे लिखा गया, ‘हमारे खिलाड़ी अलग-अलग बैकग्राउंड से हैं और वे सिर्फ़ अपनी नौकरी छोड़कर दुनिया के दूसरे छोर पर जाकर ऐसे तापमान का अनुभव नहीं कर सकते जो आमतौर पर सिर्फ फिनिश सौना में महसूस होता है. हमारे कप्तान, जो एक प्रोफेशनल बेकर हैं, उन्हें अपने ओवन का ध्यान रखना है, हमारे शिप कैप्टन को अपना जहाज चलाना है और हमारे बैंकरों को दिवालिया होना है. यह गेम के एमेच्योर लेवल पर क्रिकेट की कड़वी सच्चाई है. हमारा नुकसान शायद युगांडा का फायदा है. हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं. उनकी किट को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, जब तक कि आपको मिर्गी न हो, ऐसी स्थिति में उनसे बचना ही बेहतर है.’

ये भी पढ़ें.. T20 वर्ल्ड कप में 5 बड़ी पारियां खेलने वाले धुरंधर, लिस्ट में 1 भी भारतीय नहीं

PCB शुक्रवार को आखिरी फैसला लेगा

मोहसिन नकवी की अगुवाई वाली PCB शुक्रवार को आखिरी घोषणा करने वाली है. बताया जा रहा है कि टीम ने पहले ही अपनी यात्रा बुक कर ली है. वे ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ कोलंबो जाएंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बांग्लादेश के सपोर्ट में ये कदम उठाने जा रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट ने सिक्योरिटी का बहाना बताते हुए टी20 वर्ल्ड कप से बॉयकॉट किया और अभी भी आईसीसी से मैच शिफ्टिंग की उम्मीद लगाए बैठा है. 



Source link