हार्दिक बनाम दुबे? 54 टी20 मुकाबलों के बाद कौन है सबसे बेस्ट,आंकड़े देख भौच्चके रह जाएंगे आप

हार्दिक बनाम दुबे? 54 टी20 मुकाबलों के बाद कौन है सबसे बेस्ट,आंकड़े देख भौच्चके रह जाएंगे आप


भारत और न्यूजीलैंड के बीच 31 जनवरी को केरल के तिरुवनंतपुरम में आखिरी टी20 मुकाबला खेला जाना है. टीम इंडिया सीरीज पहले ही 3-1 से जीत चुकी है. भारतीय बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक सभी बेहद ही शानदार फॉर्म में हैं. खासकर भारत का मिडिल ऑर्डर गजब की फॉर्म में आ चुकी है. टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ वाइजैग में खेले गए मुकाबले को 50 रनों से हार गई, लेकिन इस मुकाबले में एक खिलाड़ी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया. दुबे ने टी20 इंटरनेशनल में  भारत के लिए तीसरा सबसे अर्धशतक जड़ने का काम किया था.  युवराज सिंह और अभिषेक शर्मा के बाद ये तीसरा सबसे तेज अर्धशतक था. खास बात ये है कि शिवम दुबे बीते कुछ समय में टीम इंडिया के लिए गेंद और बल्ले दोनों से ही बेहद शानदार रहे हैं. ऐसे में भारतीय टीम के पास अब दुबे और पांड्या के रुप में 2 ऑलराउंडर मौजूद है. दोनों ही खिलाड़ियों के आंकड़े बेहद ही शानदार रहे हैं. ऐसे में आज हम जानेंगे 54टी20 मुकाबलों के बाद शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या में कौन बेस्ट है.

शिवम दुबे के आंकड़े
शिवम दुबे ने अपने टी20 इंटरनेशनल  में अभी तक खेले 54 मैचों की 39 पारियों में 28.90 की औसत और 149.78 का स्ट्राइक रेट रहा है.  दुबे ने अपने ओवरऑल करियर में ओवरऑल 708 रन बनाने का कारनामा किया है, जिसमें उन्होंने  49 चौके और 45 छक्के लगाने का काम किया है और इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 65 रनों का रहा है,जो कि कल के मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया. बता दें कि दुबे ने अपने करियर में ओवरऑल 5 अर्धशतक जड़ने का काम किया है, दुबे अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में ओवरऑल 13 बार नॉटआउट रहे हैं. वहीं, अगर बात करें गेंदबाजी कि तो उन्होंने 54 मैचों की 37 पारियों में 26 विकेट झटकने का कारनामा किया है. साथ ही उनका बेस्ट स्कोर 3/4 का रहा है. 

हार्दिक पांड्या के आंकड़े
बात करें अगर हार्दिक पांड्या कि तो 54 मैचों के बाद उन्होंने भारतीय टीम के लिए  20.89 की औसत से 533 रन बनाने का रिकॉर्ड हासिल किया है. इस दौरान उनका बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 146.69 का रहा है. 54 मैचों की 36 पारियों में हार्दिक ने 34 चौके और 32 छक्के ठोके थे. वहीं, गेंदबाजी कि बात करें तो उन्होंने 27.89 की औसत से कुल 42 विकेट अपने नाम किए थे. इस दौरान उनका गेंदबाजी इकोनॉमी रेट 8.23 का रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source


कौन है बेस्ट?
गौरतलब है अगर 54 मैचों के बाद दोनों के खिलाड़ियों के आंकड़े कि बात करें तो शिवम दुबे हार्दिक से काफी बेहतर हैं. बल्लेबाजी में वह हार्दिक से कई आगे हैं. वहीं, गेंदबाजी में हार्दिक के आंकड़े बेहतर नजर आ रहे हैं. दोनों ही अपने स्तर के शानदार खिलाड़ी हैं. ऐसे में ये कहना सही नहीं होगा कौन किससे बेहतर है. बाकी टी20 विश्व कप में दोनों ही टीम इंडिया के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें 4 T20 मुकाबलों के बाद कैसी है भारत और न्यूजीलैंड की ICC रैंकिंग? देखें दोनों टीमों का असली हाल



Source link