Last Updated:
Budh Gochar Benefits: मकर राशि के जातकों को बुध गोचर से बेहद शुभ परिणाम मिलेंगे. पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद खत्म होने की संभावना है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी प्राप्त होगा.
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्र समय-समय पर अपनी राशि और नक्षत्र बदलते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है. जब भी बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक बुध ग्रह अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका असर सिर्फ व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं रहता बल्कि सभी 12 राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. इसी प्रकार, बुध तीन फरवरी को शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे. हालांकि इस समय कुंभ राशि में शनि की साढ़ेसाती और राहु विराजमान हैं, जिसके कारण तीन फरवरी को एक साथ कुंभ राशि में शनि, राहु और बुध का प्रभाव देखने को मिलेगा.
इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष- इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर काफी शुभ रहने वाला है. परिवार में हो रहे लड़ाई-झगड़े खत्म होंगे. समाज में सम्मान बढ़ेगा. भूमि-भवन से लाभ होगा. नई गाड़ी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. यात्रा से लाभ होगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. किस्मत का साथ मिलेगा. अटके काम पूरे होंगे. अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है.
वृश्चिक- इस राशि के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन करने से किस्मत के सितारे चमकने वाले हैं. जो लोग पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद से परेशान हैं, सब विवाद समाप्त होने की संभावना बन रही है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. हर कार्य में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
मकर- इस राशि के जातकों को इस परिवर्तन से बेहद शुभ परिणाम मिलेंगे. पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद समाप्त होने की संभावना है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. हर कार्य में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.